Ramayana Advance Booking: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज़ हो रहा है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे सितारों वाली इस फिल्म का तगड़ा बज़ देखा जा रहा है. रिलीज़ से 15 दिन पहले ही मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग चालू कर दी. अभी फिल्म को रिलीज़ होने में 10 दिन और बाकी हैं, पर अभी ही भारत में फिल्म ने 11 करोड़ रुपये से ज्यादा (ब्लॉक सीट के साथ) की कमाई इस फिल्म ने कर ली है. 5 दिनों एडवांस में ही फिल्म के 2 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो गई है.
सैकनिल्क के मुताबिक रामायण के पहले दिन के शोज़ के लिए 11.44 करोड़ (ब्लॉक सीट के साथ) रुपये के टिकटों की एडवांस बुकिं हो गई है. वहीं बिना ब्लॉक सीट के अब तक फिल्म के 9.22 करोड़ रुपये के टिकट बुक हुए हैं. सबसे ज्यादा बुकिंग अभी एनसीआर में हुई है. यहां 2.31 करोड़ रुपये के टिकटों की बुकिंग हो चुकी है. खबर लिखे जाने तक फिल्म के 2.08 लाख टिकट (ब्लॉक सीट के साथ) बुक हुए हैं और 1.65 लाख टिकट (बिना ब्लॉक सीट) बुक हुए हैं.
ओवरसीज में एडवांस बुकिंग कितना हुआ?
‘रामायण’ की ओवरसीज में एडवांस बुकिंग अच्छी चल रही है. अभी तक ओपनिंग डे के लिए 2 मिलियन डॉलर से ज्यादा के टिकटों की बिक्री हुई है. नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग 7.5 लाख डॉलर तक पहुंच गई है, जिसमें अकेले प्रीमियर शो के लिए 5.5 लाख डॉलर की टिकटें बिकी हैं. वहीं, यूके में फिल्म ने 90 हजार डॉलर की टिकट बिक्री की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में यह आंकड़ा 60 हजार डॉलर से ज्यादा पहुंच गया है. दुनियाभर में ओपनिंग डे के लिए 20 लाख डॉलर (करीब 19 करोड़ रुपये) से अधिक की एडवांस बुकिंग को फिल्म के लिए एक मजबूत शुरुआत माना जा रहा है.
कौन किस किरदार में?
रणबीर कपूर राम की भूमिका में, साई पल्लवी सीता के किरदार में, यश रावण की भूमिका में, सनी देओल हनुमान के किरदार में, रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में, अरुण गोविल दशरथ के किरदार में, लारा दत्ता कैकेयी के रोल में, विवेक ओबेरॉय विद्युत्जिह्वा के रोल में, कुणाल कपूर इंद्र की भूमिका में, शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में, काजल अग्रवाल मंदोदरी की भूमिका में, इंदिरा कृष्णन कौशल्या की भूमिका में, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में और अनुपम खेर जटायु को अपनी आवाज देंगे.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More