Raipur Suicide News:रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई है।
Raipur Suicide News/Image Credit: AI
Modified Date: July 17, 2026 / 11:49 pm IST
Published Date: July 17, 2026 11:18 pm IST
HIGHLIGHTS
- रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिले हैं।
- सभी के शव एक घर के अंदर मिले हैं।
- घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
Raipur Suicide News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर के मदनी चौक का है। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थतियों में मिले हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। (Raipur Suicide News) वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोगों ने जहर का सेवन किया है और इसी वजह से सभी की मौत हुई है। वहीं 5 लोगों के मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।
किराए की मकान में रहता था परिवार
Raipur Suicide News: वहीं बताया जा रहा है कि, परिवार टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर के मदनी चौक के एक मकान में किराए से रहते थे। एक साथ पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मकान में रहने वाले शेख साजिद अली ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहर दिया और उसके बाद खुद फांसी पर लटक गया। पुलिस की टीम ने सभी के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
5 लोगों की मौत से दहला राजधानी रायपुर का ये इलाका, घर के ही अंदर इस हाल में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस https://t.co/AElSLNVMTF
— IBC24 News (@IBC24News) July 17, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- ITI COPA Student Commits Suicide: परीक्षा से लौटते ही 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटका मिला शव, वजह जानकर आपको भी लगेगा झटका
- Amrit Bharat Railway Station MP List : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! MP के 13 अमृत भारत स्टेशन हुए लॉन्च, जानिए आपके शहर का नाम है या नहीं
- Promotion SPS TO IPS Full List: राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने IPS अफसर.. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश के साथ जारी की सूची, देखें किन अफसरों को मिली सौगात
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
Web Title: 5 members of same family die in Raipur
People also search for
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×