Railway Bonus: आपके खाते में आएंगे कितने रुपए? समझें 78 दिन के बोनस का गणित

Published on 16 अक्टू॰ 2026

केंद्र सरकार ने रेलवे के करीब 11.40 लाख गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस देने की मंजूरी दी है. इसकी गणना निर्धारित वेतन सीमा के आधार पर होगी.

Written By : जेबा परवीन |  Updated at : 16 Oct 2026 04:16 PM (IST)

Preferred Sources

Indian Railways 78 Days Bonus 2026 Eligible Employees To Get Up To Rs 17951 Railway Bonus: आपके खाते में आएंगे कितने रुपए? समझें 78 दिन के बोनस का गणित

आपके खाते में आएंगे कितने रुपए? समझें 78 दिन के बोनस का गणित

Source : ABPLive

त्योहारों के सीजन में रेलवे कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पात्र गैर-राजपत्रित (नॉन-गैजेटेड) रेल कर्मचारियों को 78 दिन की सैलरी के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने की मंजूरी दी है. इस फैसले से रेलवे के करीब 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, बोनस की रकम की गणना कर्मचारियों की वास्तविक सैलरी के बजाय सरकार की ओर से तय की गई वेतन सीमा के आधार पर की जाती है. 

दरअसल, बोनस की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन सीमा 7,000 रुपये तय है. इसी आधार पर 78 दिनों के बोनस की अधिकतम रकम निकाली जाती है. ऐसे में आइए समझते हैं कि कर्मचारियों के खाते में कितने रुपये आएंगे और 78 दिन के बोनस का पूरा गणित क्या है.

कैसे तय होता है 17,951 का बोनस?

रेलवे कर्मचारियों के बोनस की गणना के लिए सरकार ने अधिकतम मासिक वेतन की सीमा 7,000 रुपये रखी है. यानी अगर किसी कर्मचारी की वास्तविक सैलरी इससे ज्यादा है, तब भी बोनस की गणना इसी तय सीमा के आधार पर की जाती है.

  • अधिकतम मासिक वेतन: 7,000 रुपये
  • एक दिन का वेतन: 7,000 ÷ 30.4 = करीब 230.26 रुपये
  • 78 दिन का बोनस: 230.26 × 78 = करीब 17,951 रुपये

निर्धारित नियमों के तहत कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस की अधिकतम पेमेंट रकम 17,951 रुपए मिल सकती है. 

किन रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस?

7,000 की वेतन सीमा बढ़ाने की क्यों हो रही मांग?

रेलवे कर्मचारी यूनियनें की ओर से लंबे समय से बोनस की गणना के लिए तय 7,000 रुपए की मासिक वेतन सीमा में बदलाव की मांग की जा रही है. कर्मचारियों का तर्क है कि सातवें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम वेतन 18,000 रुपए होने के बावजूद बोनस की गणना पुरानी सीमा के आधार पर की जाती है. ऐसे में अगर 18,000 रुपए को आधार मानकर 78 दिन के बोनस की गणना की जाए, तो रकम करीब 46,184 रुपए ही बैठती है. 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज से कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, भागदौड़ से बचें

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More

Published at : 16 Oct 2026 04:16 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola