PSPCL ने बिना बिजली कटौती के 17328 मेगावाट की रिकॉर्डतोड़ मांग को पूरा किया: बिजली मंत्री स. तरुणप्रीत सिंह सौंद

Published on 14 जुल॰ 2026

पटियाला (उत्तम हिन्दू न्यूज): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध (बिना रुकावट) बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ राज्य की बिजली मांग के रिकॉर्डतोड़ लक्ष्य को बिना किसी बिजली कटौती के पूरा कर रही है।

बिजली मंत्री स. तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि आज पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा मान सरकार के नेतृत्व में राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बिना किसी बिजली कटौती के 17328 मेगावाट की रिकॉर्डतोड़ मांग को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को मान सरकार द्वारा निर्बाध आठ घंटे कृषि बिजली आपूर्ति देने की बात कही गई थी, परंतु किसानों को आठ घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति मिल रही है। यह पहली बार हुआ है कि किसानों को धान के सीजन के दौरान सरप्लस (अतिरिक्त) बिजली मिलने के कारण अपने ट्यूबवेल बंद करने पड़े हैं।
बिजली मंत्री स. तरुणप्रीत सिंह सौंद ने विश्वास दिलाया कि उनकी आप (AAP) सरकार राज्यवासियों से किए गए वादों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। स. सौंद ने बिजली निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि कृषि कार्य बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से चल सकें।

राज्य के किसानों को 8 की जगह 12 घंटे मिल रही है निर्बाध बिजली आपूर्ति: सीएमडी डॉ. बसंत गर्ग

पीएसपीसीएल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) डॉ. बसंत गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार और बिजली मंत्री के निर्देशों के तहत प्रदेश के किसानों और अन्य बिजली उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी कोई समस्या नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि इस समय राज्य के किसानों को सरकार द्वारा निर्बाध आठ घंटे कृषि आपूर्ति देने का वादा किया गया था, लेकिन राज्य सरकार की पहल और सरप्लस बिजली होने के कारण राज्य के किसान बारह घंटे निर्बाध कृषि आपूर्ति प्राप्त कर रहे हैं।

You Might Be Interested In

  • अमन अरोड़ा ने चार-दिवसीय भारत टेक्स-2026 में पंजाब को पसंदीदा टेक्सटाइल हब के रूप में उभारा
  • जालंधर फ्लेक्स प्रिंटिंग एसोसिएशन की बैठक आयोजित, कई समस्याओं पर हुई चर्चा
  • फतेहगढ़ साहिब में बेअदबी के आरोपी की हत्या, घर में घुसकर कृपाण से सिर धड़ से किया अलग; मचा हड़कंप
  • ‘बी.टेक. पानी पुरी वाली’ तापसी उपाध्याय विद्या धाम पहुंचीं, मोटापा मुक्त भारत अभियान का दिया संदेश
  • कांग्रेस सेवा दल को पंजाब में फिर से मजबूत करने की जरूरत: रवीश राज शर्मा
  • पंजाब में निजी स्कूल नहीं वसूल पाएंगे मनमानी फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद बना कानून