न ढोल-ताशे बजे, न मंत्रियों को बुलावा, PSO को साथ लेने से भी इंकार, छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी की सादगी से हुई शुरुआत | IBC24

Published on 25 अक्टू॰ 2026

Smriti Irani Chhattisgarh BJP In-Charge: छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी के रायपुर दौरे की शुरुआत सादगी के साथ हुई। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए सीमित संख्या में पार्टी पदाधिकारी और विधायक पहुंचे। न ढोल-ताशे बजे, न मंत्रियों को बुलाया गया और न ही प्रस्तावित बाइक रैली आयोजित हुई। इसके बाद स्मृति ईरानी सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचीं और संगठन के नेताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू किया।

Image

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

सादगी से स्वागत, नेताओं को दिया संदेश

स्मृति ईरानी के निर्देश पर स्वागत कार्यक्रम को सादगीपूर्ण रखा गया। संगठन की ओर से नामित केवल 16 पदाधिकारी और विधायक स्वागत के लिए पहुंचे। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रस्तावित बाइक रैली भी स्थगित कर दी गई। बताया गया कि स्मृति ईरानी ने कारकेड लेने के बजाय बिना काफिले के भाजपा कार्यालय पहुंचना पसंद किया। उन्होंने कार में महिला PSO को साथ लेने से भी मना कर दिया। भाजपा नेताओं ने उनके इस तरीके को संगठन में सादगी और अनुशासन की शुरुआत बताया। नेताओं का कहना है कि प्रदेश प्रभारी का यह संदेश पार्टी के अन्य पदाधिकारियों तक भी पहुंचेगा।

Image

सात घंटे में आधा दर्जन से ज्यादा बैठकें

रायपुर पहुंचने के बाद स्मृति ईरानी ने करीब सात घंटे तक मैराथन बैठकें कीं। इस दौरान प्रदेश संगठन की मौजूदा स्थिति, जिम्मेदारियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। सबसे पहले उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और तीनों प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक की। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, संभाग और जिला प्रभारियों के साथ मंथन किया। पूर्व विधायकों और सांसदों के साथ-साथ निगम, मंडल और बोर्ड के अध्यक्षों से भी चर्चा की गई। बैठकों में स्मृति ईरानी ने पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और मेहनत के साथ निर्वहन करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्षों और संभाग प्रभारियों के रिपोर्ट कार्ड पर भी चर्चा हुई। अगले दिन मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं।

Image

स्मृति ईरानी के दौरे पर कांग्रेस का हमला

स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच कांग्रेस ने भी सियासी हमला बोला। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर और वीडियो साझा कर गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर उन्हें निशाने पर लिया। पोस्टर में स्मृति ईरानी को गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी चलाते हुए दिखाया गया और 500 रुपये वाले गैस सिलेंडर का ट्रक छत्तीसगढ़ आने की बात लिखी गई। कांग्रेस ने अपने पोस्ट और वीडियो के जरिए गैस सिलेंडर की कीमतों पर सवाल उठाए। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के इस तरीके को महिला विरोधी बताया।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

Image

2028 और 2029 के लिए संगठन को तैयार करने पर जोर

स्मृति ईरानी की बैठकों में संगठन की मजबूती, पदाधिकारियों की जवाबदेही और आगामी चुनावों की तैयारी पर फोकस रहा। पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों को वर्ष 2028 और 2029 के लिए अभी से तैयारी करने का संदेश दिया गया। सादगीपूर्ण स्वागत और लगातार बैठकों के जरिए स्मृति ईरानी ने संगठनात्मक अनुशासन और जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने का संकेत दिया है। अब देखना होगा कि बैठकों में तय दिशा-निर्देशों को जिला और बूथ स्तर तक किस तरह लागू किया जाता है।

छत्तीसगढ़ पहुंचीं BJP प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, सादगी से हुआ स्वागत

#SmritiIrani #Raipur #Chhattisgarh #BJP #BJPChhattisgarh @smritiirani @BJP4CGState @KiranDeoBJP @brijmohan_ag

https://t.co/nBpARwK3zE

— IBC24 News (@IBC24News) October 25, 2026

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोर प्राचार्य को शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

Post Office का जबरदस्त प्लान! एक बार पैसा लगाओ, घर बैठे मिलेंगे पूरे 2,46,000 रुपये

समुद्री क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने के लिए पोत परिवहन मंत्री सोनोवाल दक्षिण कोरिया की यात्रा पर