'दो बार और शादी कर ले, मेरे बाप का क्या जाता है', आमिर खान की तीसरी शादी पर हिना खान के पति का दो टूक जवाब
Rocky Jaiswal Statement On Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान की तीसरी शादी पर हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने दो टूक जवाब दिया है. उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा , ‘दो बार और कर ले, मेरे बाप का क्या जाता है.’
Rocky Jaiswal Statement On Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान की तीसरी शादी पर हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने दो टूक जवाब दिया है. उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा , ‘दो बार और कर ले, मेरे बाप का क्या जाता है.’
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/27/rocky-jaiswal-2026-07-27-14-59-37.png)
Rocky Jaiswal Statement On Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान (Aamir Khan) ने जब से तीसरी शादी की है, जब से यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बना हुआ है. आमिर खान ने कुछ दिल पहले अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंट गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से अपने घर पर तीसरी शादी की थी. इस शादी को लेकर कई लोगों ने विरोध किया था. एक तरफ से जहां आमिर के विरोध में बजरंग दल ने उनके पुतले फूंके थे, वहीं, दूसरी तरफ मौलाना ने आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी किया था कि शरीयत के मुताबिक, गैर मुस्लिम महिला से शादी करना गुनाह है.
इसी बीच आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और हिना खान (Hina Khan) अपने पतियों अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) संग आमिर खान की तीसरी शादी पर चर्चा करते नजर आईं. द फोर पीओवी पॉडकास्ट में हिना ने कहा कि इतनी शादियों को इस्लाम में ठीक नहीं माना जाता. वहीं, उनके पति रॉकी ने कहा कि दो बार और शादी कर ले, मेरे बाप का क्या जाता है. आमिर खान की शादी को लेकर चारों ने लंबी बातचीत की. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
हिना खान ने आमिर की तीसरी शादी को बताया कॉन्ट्रोवर्सी
द फोर पीओवी पॉडकास्ट में रुबीना दिलैक ने सेलेब्स की पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब तक सेलिब्रिटी से जुड़ी कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं होती, उनकी फिल्में नहीं चलती हैं. वही, इस पर उनके पति अभिनव ने कहा कि पॉजिटिव खबरें नहीं बिकतीं. अगर कोई एक्टर गांव में खाना बांटे तो इस पर खबर नहीं बनेगी. नेगेटिव मुद्दों पर जल्दी खबरें बनती हैं. वहीं, रुबीना ने आमिर का बचाव करते हुए कहा कि आमिर खान से जुड़ी कोई कंट्रोवर्सी नहीं है, तो क्या उनकी फिल्में नहीं चलतीं. इसके साथ ही हिना ने कहा कि आमिर खान की तीसरी शादी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ये कोई कम कॉन्ट्रोवर्सी है कि एक आदमी तो यही सोचेगा कि फिर शादी कर रहा है और इसको भी छोड़ दिया.
'दो बार और शादी कर ले, मेरे बाप का क्या जाता है'
रुबीना ने एक फिर आमिर खान का बचाव करते हुए कहा था कि इंसान किसी भी उम्र में शादी कर सकता है. उनका कहना था कि उन्होंने कई बेहतरीन फिल्म दी हैं लेकिन उसके बारे में कोई बात नहीं करता क्योंकि वह कभी कॉन्ट्रवर्सी में नहीं रहे हैं, ऐसे में हम उन्हें तीसरी शादी पर जज क्यों कर रहे हैं. इस पर हिना का कहना था कि वे उन्हें जज नहीं कर रहे हैं. मेरा कहना है कि उनकी मर्जी वह जितनी बार शादी करें. वहीं, इस पर उनके पति रॉक जायसवाल ने कहा, ‘दो बार और कर ले, मेरे बाप का क्या जाता है.’ हिना ने इस पर आगे कहा कि हमारे समाज में ये अच्छा नहीं माना जाता है. शादी पर शादी पर शादी और तलाक भी अच्छा नहीं माना जाता है. लेकिन अब ये कॉमन हो चुका है. अभी भी कई जगहों पर इसे सही नहीं माना जाता है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं Sreelekha Mitra? जिन्होंने प्रदर्शन में किया प्रधानमंत्री का 'अपमान', अब दर्ज हुई FIR
आमिर खान ने अपनी तीसरी के विरोध पर तोड़ी थी चुप्पी
आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी को लेकर हो रहे विरोध पर चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने कहा था कि उनकी किसी भी पत्नी ने शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला. उन्होंने यह भी कहा था कि रीना, किरण और अब गौरी ने किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला था क्योंकि उनकी शादी सिविल मैरिज थी. उनका कहना था कि उन्होंने हमेशा कानून के तहत शादी की और कभी किसी पर धर्म बदलने का प्रेशर नहीं डाला. आमिर ने यह भी कहा था कि गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं और उन्होंने शादी के बाद भी अपना धर्म चैंज नहीं किया था.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें