कौन हैं नरेश पाल गंगवार? जिन्हें सरकार ने बनाया उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव, जानिए पूरा प्रोफाइल
नरेश पाल गंगवार इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं. उन्होंने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. इसके बाद आईआईटी दिल्ली से कम्युनिकेशन एवं रडार इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की.
नरेश पाल गंगवार इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं. उन्होंने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. इसके बाद आईआईटी दिल्ली से कम्युनिकेशन एवं रडार इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/24/who-is-naresh-gangwar-becomes-new-secretary-of-higher-education-dept-of-education-ministry-2026-07-24-08-54-08.jpg)
IAS Naresh Gangwar
शिक्षा मंत्रालय में गुरुवार रात केंद्र सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है. शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव के रूप में केंद्र सरकार ने नरेश पाल गंगवार को नियुक्त किया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने ये फैसला किया है. गंगवार, विनीत जोशी की जगह लेंगे. गंगवार 1994 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं. विनीत को सरकार ने पंचायती राज विभाग के सचिव के रूप में नई नियुक्ति दी है.
कौन हैं नरेश पाल गंगवार?
गंगवार इससे पहले मतस्य पालन, पशुपालन और डेयर मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे. अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार में विभिन्न अमह जिम्मेदारियां निभाई है. वे पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे हैं. मंत्रालय में उन्होंने वायु और जल प्रदूषण नियंत्रण तथा खतरनाक पदार्थों के प्रबंधन से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी संभाली है. वे राजस्थान सरकार के प्रमुख सचिव जैसे अहम पद का जिम्मा भी संभाल चुके हैं. साल 2010 से लेकर 2014 के बीच राष्ट्रीय सौर मिशन के शुरुआती चरणों की नीति निर्माण में उनकी जिम्मेदारी अहम रही है.
नरेश गंगवार की पढ़ाई-लिखाई
नरेश पाल गंगवार इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आते हैं. उन्होंने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. इसके बाद आईआईटी दिल्ली से कम्युनिकेशन एवं रडार इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की. इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से भी स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है.
ये नियुक्ति ऐसे वक्त में हुई है, जब कथित नीट-यूजी 2026 क्वेश्चन पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय सार्वजनिक और राजनीतिक स्तर पर चर्चा के केंद्र में है. इसी विवाद के बाद छात्र प्रदर्शन तेज हुए और प्रतियोगी परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने के लिए सुधारों की मांग लगातार उठ रही है.
पीएम मोदी ने वीडियो जारी करके किया बड़ा ऐलान
बीती रात सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने के ऐलान के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया. उन्होंने आज कैबिनेट बैठक बुलाई है, जिसमें उम्मीद है कि कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. इसके अलावा, पीएम मोदी ने तीन दिन बाद पेपर लीक से जुड़ा एक अहम बिल पेश करने का भी भरोसा दिलाया है.
मैं सोनम जी से आग्रह करता हूँ की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें।
मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें।@Wangchuk66@GitanjaliAngmo
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
इससे पहले गुरुवार दोपहर पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पीएम मोदी ने एक्स पर भरोसा दिलाया कि पेपर लीक के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. पीएम मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन को मंजूरी दे दी है.
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें