एडल्ट फिल्में देखते हैं रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला? मर्दों को लेकर कह डाली ऐसी बात
Abhinav Shukla Hina khan Podcast: हाल में एक पॉडकास्ट में रुबीना दिलैक के पति से हिना खान ने पूछा क्या वह एडल्ट फिल्में देखते हैं. इस पर उन्होंने मर्दों को लेकर ऐसी बात कही. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है.
Abhinav Shukla Hina khan Podcast: हाल में एक पॉडकास्ट में रुबीना दिलैक के पति से हिना खान ने पूछा क्या वह एडल्ट फिल्में देखते हैं. इस पर उन्होंने मर्दों को लेकर ऐसी बात कही. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/20/abhinav-shukla-2026-07-20-16-14-24.png)
Photograph: (the4POV/Instagram)
Abhinav Shukla Hina khan Podcast: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और हिना खान (Hina) ने अपने पतियों अभिनव शुक्ला और रॉक जायसवाल के साथ यूट्यूब पर पॉडकास्ट शुरू किया है. जिसका नाम 'the4POV' है. इस टॉक शो में चारों अफेयर, सच-झूठ, पार्टनर की लॉयल्टी और औरत और मर्दों की इक्वलिटी जैसे मुद्दों पर बात करते नजर आए. उन्होंने अपने चैनल पर अब तक चार वीडियो अपलोड किए हैं. जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. इसी बीच उन्होंने अपने चैनल पर एक पॉडकास्ट अपलोड किया. जिसमें चारों नजर आए. उन्होंने इस पॉडकास्ट में औरत और मर्दों की इक्वलिटी के मुद्दों पर खुलकर बात की. इसी पॉडकास्ट में हिना खान ने रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला से एडल्ट फिल्मों को लेकर सवाल किया कि क्या वह एडल्ट फिल्में देखते हैं. इस पर अभिनव ने मर्दों को लेकर ऐसी बात की, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. आइए विस्तार से इस बारे में जानते हैं.
ग्लोबल वॉर्मिग पर अभिनव ने रखी अपनी बात
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने ग्लोबल वॉर्मिग पर अपनी बात रखी थी. उनका कहना था कि क्लाइमेट चेंज के लिए पुरुष और पितृसत्ता की सोच सीधे तौर पर जिम्मेदार है. इसी मुद्दे पर रूबीना दिलैक के पति अपनी बात रखते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि एडल्ट फिल्में देखने से ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ती है. उन्होंने बताया कि पोर्न बनाने और उसे दुनिया भर में प्रसारित करने में बहुत ज्यादा एनर्जी खर्च होती है. इसका कार्बन फुटप्रिंट बहुत ज्यादा होता है.
एडल्ट फिल्में देखते हैं रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला?
अभिनव शुक्ला ने इस मुद्दे पर कहा कि एडल्ट फिल्में देखने से पर्यावरण असर पड़ता है और इसके कई नुकसान हैं. इस मौके पर हिना खान ने अभिनव से सवाल किया कि वह एडल्ट फिल्में देखते हैं? इस पर उन्होंने पहले ना करते हुए कहा कि ये खतरनाक है. यह आपको रियलिटी के बारे में बहुत अलग ही उम्मीदें देती है और मर्दों को ये कमजोर बनाती है. आप अपनी लाइफ का मकसद खो देते हैं, टाइम बर्बाद करते हैं और अपनी ताकत खो देते हैं. अभिनव शुक्ला की ये बातें सुनकर रुबीना दिलैक के होश दंग रह जाती हैं. इसके बाद रुबीना अपने पति से पूछती हैं कि क्या कभी आपने एडल्ट फिल्में देखी है. इस पर अभिनव बोलते हैं कि हां उन्होंने एडल्ट कंटेंट देखा है. अभिनव बताया कि एडल्ट कंटेंट देखना एक तरह की बीमारी होती है.
Kuch zyada hi dark hogaya 🌚 #HinaKhan#RubinaDilaik#AbhinavShuklapic.twitter.com/Gsi8LGri25
— Hina_khanfc (@Hinakhanfc24) July 18, 2026
पॉडकास्ट की हाल के दिनों में हुई थी आलोचना
सोशल मीडिया पर इस पॉडकास्ट की कई क्लिप्स वायरल हो गई हैं. जिस पर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.बता दें कि उनके एक पॉडकास्ट की हाल के दिनों आलोचना हुई थी. रूबीना ने बताया कि गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 में जाने से पहले उनसे मजाक में कहा था कि वह नहीं चाहते कि उनकी शादी का हाल भी रूबीना और अभिनव की शादी की तरह हो.
कौन हैं अभिनव शुक्ला?
अभिनव शुक्ला एक फेमस टीवी एक्टर और मॉडल हैं. उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है. उनका जन्म पंजाब के लुधियाना में 27 सितंबर 1982 को हुआ था. एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले अभिनव ने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग (B.Tech) की पढ़ाई पूरी की थी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में 'जर्सी नंबर 10' सीरियल से की और इसके बाद 'गीत - हुई सबसे पराई', 'छोटी बहू' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे कई पॉपुलर सीरियल किए. हालांकि उन्हें असली पहचान 'बिग बॉस 14' और खतरों के खिलाड़ी 11' से मिली थी. जहां उनका शांत नेचर और बेबाक अंदाज लोगों का काफी पसंद आया. अभिनव एक्टिंग के अलावा एडवेंचर, ट्रेकिंग और फोटोग्राफी के बेहद शौकीन हैं. उन्होंने साल 2018 में टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक से शादी की थी.
ये भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में जस्टिन बीबर और शकीरा ने अपनी परफॉर्मेंस से बांधा समां, जानिए इन ग्लोबल स्टार्स ने कितनी ली फीस?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें