Rajasthani Chutki Roti Recipe: क्या कभी खाई है राजस्थानी चुटकी रोटी? बाहर से कुरकुरी, अंदर से मुलायम, इस रोटी का स्वाद है लाजवाब

Published on 20 जुल॰ 2026

Rajasthani Chutki Roti Recipe: अगर आप भी रोज-रोज की साधारण रोटी खाकर बोर हो गए हैं और खाने में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो राजस्थान की फेमस चुटकी वाली रोटी जरूर ट्राई करें. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

X

राजस्थान की फेमस चुटकी वाली रोटी बनाएं घर पर (Photo-ITG)

राजस्थान की फेमस चुटकी वाली रोटी बनाएं घर पर (Photo-ITG)

Rajasthani Chutki Roti Recipe: राजस्थान महलों और किलों के साथ-साथ अपने लाजवाब पारंपरिक खाने के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है. यहां की हर डिश में देसी स्वाद और परंपरा की झलक देखने को मिलती है. आज हम आपको राजस्थान की पारंपरिक चुटकी वाली रोटी, जिसे खोबा रोटी भी जाना जाता है, बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम यह रोटी देसी घी और हल्के मसालों के कारण खाने में काफी काफी टेस्टी लगती है. अगर आप हर दिन एक जैसी रोटी खाकर बोर हो गए हैं और खाने में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो यह राजस्थानी रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन है. आइए जानते हैं कि राजस्थानी चुटकी रोटी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

सम्बंधित ख़बरें

1 कप गेहूं का आटा
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 चुटकी हींग
देसी घी जरूरत अनुसार
नमक स्वादानुसार

चुटकी वाली रोटी बनाते कैसे हैं?

  1. चुटकी वाली रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें नमक, हींग, कद्दूकस किया हुआ अदरक और थोड़ा-सा देसी घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें और आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें.
  2. अब आटे को एक बार फिर हल्का-सा गूंथें और इसकी बड़ी-बड़ी लोइयां बना लें. एक लोई लेकर मोटी रोटी बेलें. रोटी के ऊपर देसी घी अच्छी तरह फैलाएं. फिर उस पर जीरा, लाल मिर्च पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च छिड़क दें.
  3. अब रोटी को रोल करें और फिर उसे दोबारा गोल आकार में मोड़कर हल्के हाथ से दबाएं. इसके बाद इसे फिर से मोटा बेल लें.
  4. मीडियम गैस पर तवा गर्म करें और तैयार रोटी को उस पर डाल दें. रोटी सेंकते समय उंगलियों या चुटकी की मदद से ऊपर हल्के-हल्के निशान बनाएं. इससे रोटी को उसका पारंपरिक लुक मिलता है. अब किनारों पर देसी घी डालें और रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.
  5. तैयार चुटकी वाली रोटी को गर्मागर्म दही, लहसुन की चटनी, अचार या अपनी पसंद की सब्जी के साथ परोसें. इसका देसी स्वाद हर किसी को पसंद आएगा.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

प्रोटीन के लिए क्या खाएं- अंडा या सोया चंक्स? एक्सपर्ट्स से समझिए फर्क

Live TV

aaj tak epaper in hindi