वीकएंड पर 'द ओडिसी' का तहलका; क्रिस्टोफर नोलन की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनर बनी फिल्म, कितना किया कलेक्शन?
Mon, 20 Jul 2026 10:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Jul 2026 10:33 AM IST
सार
The Odyssey Worldwide Box Office: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म दुनियाभर में जबर्दस्त कमाई कर रही है और वर्ल्डवाइड नोलन की बेस्ट ओपनर साबित हुई। जानिए इसने वीकएंड पर कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विस्तार
मैट डैमन, टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित यह फिल्म दुनियाभर में चांदी काट रही है। फिल्म ने वीकएंड पर जमकर कमाई की और इसी के साथ यह फिल्म निर्देशक नोलन की वर्ल्डवाइड स्तर पर बेस्ट ओपनर साबित हुई है। जानिए इसका कलेक्शन
विज्ञापन
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
भारत में 'द ओडिसी' का धमाका
फिल्म 'द ओडिसी' को भारतीय दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म की रिलीज से पहले नोलन और स्टारकास्ट प्रमोशन के लिए भारत भी आए थे। मुंबई में फिल्म का प्रीमियर किया गया था। कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म अर्धशतक जड़ चुकी है। भारत में फिल्म ने 17.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन 22 करोड़ कमाए। वहीं तीसरे दिन रविवार को 21.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 61.77 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्डवाइड कितना हुआ कलेक्शन
इस एक्शन एडवेंचर फिल्म 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त शुरुआत की है। 'वैरायटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म ने वीकएंड पर दुनियाभर में 264.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर ((करीब 2,212 करोड़ रुपये) ) की कमाई की। इसमें 139.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और 124.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई घरेलू स्तर पर हुई।
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
यह कमाई एक R-रेटेड फिल्म के लिए जबर्दस्त शुरुआत है, जो लगभग तीन घंटे लंबी है। यह फिल्म किसी बड़ी फ्रैंचाइजी का हिस्सा भी नहीं है। 'द ओडिसी' होमर की लगभग 3,000 साल पुरानी महाकाव्य कविता पर आधारित है। यह पहले ही नोलन की अब तक की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनर बन गई है, जिसने उनकी पिछली फिल्मों 'द डार्क नाइट राइजेज' (249 मिलियन अमेरिकी डॉलर) और 'द डार्क नाइट' (198 मिलियन अमेरिकी) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा, यह फिल्म 'द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' (372.5 मिलियन यूएसडी) और 'टॉय स्टोरी 5' (312 मिलियन यूएसडी) के बाद इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली भी है।
विज्ञापन