‘मुझसे यौन संबंध बनाओ वरना..’ बिलासपुर रेल मंडल के इस अफसर पर लगे सनसनीखेज आरोप, जानें किसने की शिकायत | IBC24

Published on 25 अक्टू॰ 2026

Bilaspur Railway Officer Allegation: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, अधिकारी रुखमैया मीणा ने महिला पर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला का दावा है कि विरोध करने पर उसे नौकरी से हटाने की धमकी भी दी गई।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

रेल मंत्री और महिला आयोग तक पहुंचा मामला

महिला कर्मचारी ने मामले की शिकायत रेल मंत्री, महिला आयोग और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंचाई है। शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


बदहाल सड़क और उड़ती धूल से परेशान लोग, फूटा गुस्सा

न्यायधानी बिलासपुर के तालापारा मरीमाई क्षेत्र में बदहाल सड़क और उड़ती धूल से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क निर्माण की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने मस्जिद के सामने प्रदर्शन किया और करीब तीन घंटे तक चक्काजाम किया। इससे इलाके में आवागमन बाधित रहा।

गड्ढों और धूल से परेशान लोग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले पांच साल से सड़क की हालत खराब है। जगह-जगह गिट्टी उखड़ चुकी है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है। वहीं, सड़क से उड़ने वाली धूल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ने की आशंका भी जताई है।

भूमिपूजन के बाद भी नहीं बनी पक्की सड़क

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, करीब चार महीने पहले विधायक और महापौर ने सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया था। इसके बावजूद पक्की सड़क बनाने के बजाय केवल गिट्टी और मुरुम डालकर काम छोड़ दिया गया। लोगों का कहना है कि वे पिछले पांच साल से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

पार्षदों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी

प्रदर्शन के दौरान वार्ड 25 और 26 के पार्षदों की गैरमौजूदगी को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोर प्राचार्य को शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

Post Office का जबरदस्त प्लान! एक बार पैसा लगाओ, घर बैठे मिलेंगे पूरे 2,46,000 रुपये

समुद्री क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने के लिए पोत परिवहन मंत्री सोनोवाल दक्षिण कोरिया की यात्रा पर