By: Vishal Yadav | Updated Date: Sun, 25 Oct 2026 17:33:12 (IST)
अगर आप रोज सुबह ट्रैफिक जाम में फंसकर स्टीयरिंग व्हील पीटते हुए यह सोचते हैं कि 'काश मेरी कार उड़ सकती' तो अब खुश हो जाइए। हाल ही में टेस्ला ने अपनी नई रोडस्टर कार का जो माइंड-ब्लोइंग एरियल डेमो दिखाया है। उसने पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए हैं। एलन मस्क का यह प्रोजेक्ट फ्यूचर मोबिलिटी की एक शानदार झलक है। ऑटोमोबाइल का यह रेवोल्यूशन अब महज साइंस फिक्शन नहीं रहा। टेस्ला के इनोवेशन से लेकर ग्लोबल मार्केट और इंडिया के देसी स्टार्टअप्स तक 'अर्बन एयर मोबिलिटी' बहुत तेजी से हकीकत बन रही है।
टेस्ला रोडस्टर: कार है या स्पेसशिप
टेस्ला ने अपनी नई रोडस्टर के 'रॉकेट' वैरिएंट के जरिए ग्रेविटी के रूल्स को चैलेंज कर दिया है। इस कार में SpaceX के कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स यूज किए गए हैं। जो इसे हवा में होवर करने की जबरदस्त पावर देते हैं। मस्क का क्लेम है कि यह मशीन महज 0।59 सेकंड में 0 से 60 mph की स्पीड पकड़ सकती है। इसके एरियल स्टंट्स और हवा में फ्लिप करने की कैपेसिटी ने एक नई डिबेट छेड़ दी है। टेक्निकली यह कोई ट्रेडिशनल एयर टैक्सी नहीं है बल्कि एक हाइपर-परफॉर्मेंस मशीन है जो कारों के उड़ने के सपने को विजुअली सच कर रही है।
तिन वैरिएंट्स में आएगी टेस्ला रोडस्टर
टेस्ला रोडस्टर के तीन वैरिएंट्स परफॉर्मेंस, थ्रस्ट और रॉकेट की चर्चा है। टॉप मॉडल में स्पेसएक्स थ्रस्टर्स का दावा किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 370 km/h से ज्यादा और रेंज 480+ km बताई जा रही है।
लॉन्च और कीमत: ग्लोबल डिलीवरी की टाइमलाइन और भारतीय लॉन्च अभी कन्फर्म नहीं हैं। कीमत और फीचर्स को लेकर भी आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।
सड़क से सीधे हवा में: Alef Model A और Jetson ONE
- टेस्ला के थ्रस्टर्स जहां स्पीड और थ्रिल दे रहे हैं। वहीं कुछ कंपनियां फ्लाइंग कार्स को डेली लाइफ का हिस्सा बना रही हैं। Alef Aeronautics का Model A इसका परफेक्ट कॉन्सेप्ट है। यह कार नॉर्मल रोड्स पर चलती है और ट्रैफिक देखते ही अपने eVTOL (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग) फीचर्स के जरिए हेलीकॉप्टर की तरह सीधे हवा में उड़ सकती है। इसकी कीमत लगभग 2।5 करोड़ रुपये है।
- वहीं पर्सनल फ्लाइंग का मजा लेने वालों के लिए Jetson ONE ने एक अल्टीमेट सॉल्यूशन दिया है। यह एक सिंगल-सीटर फ्लाइंग मशीन है जिसका डिजाइन एक बड़े ड्रोन जैसा है। अमेरिका जैसे कुछ देशों में इसे उड़ाने के लिए पायलट लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है। मल्टीपल इलेक्ट्रिक मोटर्स और इमरजेंसी बैलिस्टिक पैराशूट जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ। यह एडवेंचर के लिए परफेक्ट है।
भारत में भी उड़ेंगी कार्स
भारत अब सिर्फ EVs तक लिमिटेड नहीं है। हमारे देसी स्टार्टअप्स अर्बन एयर टैक्सी के फील्ड में इंटरनेशनल प्लेयर्स को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं।
Sarla Aviation: इंडिया की पहली कमर्शियल एयर टैक्सी
2024 में शुरू हुई सरला एविएशन 2028 तक बैंगलोर से अपनी सर्विस लॉन्च करने के लिए तैयार है। इनकी फ्लैगशिप एयर टैक्सी 'Shunya' 250 km/h की टॉप स्पीड और 160 km की रेंज देती है। 1 पायलट और 6 पैसेंजर्स की कैपेसिटी वाली यह टैक्सी सिर्फ 20 मिनट में रीचार्ज हो जाती है। सबसे अमेजिंग बात यह है कि इसकी शुरुआती टिकट ₹1700 होगी। जो प्रीमियम कैब्स को सीधा कॉम्पिटिशन देगी।
The ePlane Company: सर्टिफिकेशन में फर्स्ट मूवर
IIT मद्रास से निकली 'द ई-प्लेन कंपनी' को DGCA से Design Organisation Approval (DOA) मिल चुका है। इनका 'e200x' एयरक्राफ्ट 1 पायलट और 2 पैसेंजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी क्रूज स्पीड 160-175 km/h है। डक्टेड फैन टेक्नोलॉजी से यह अर्बन एरियाज में नॉइज पॉल्यूशन भी बहुत कम करता है।
मेक इन इंडिया चैंपियन और पेटेंट होल्डर इनोवेटर्स
- इस रेस में VTOL Aviation India भी पीछे नहीं है। इस मुंबई बेस्ड कंपनी ने IIT कानपुर के साथ मिलकर 'Abhiyaan NX' डेवलप किया है। यह हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट 450-500 km/h की सुपरफास्ट स्पीड देता है। वहीं पिछले साल 2025 में लॉन्च हुआ Vjaitra Air Mobility इंडिया का पहला पेटेंटेड 5-सीटर जीरो-एमिशन एयरक्राफ्ट (VJ220 Electric) लेकर आया है। ये फ्यूचर के लिए 600 km रेंज वाला हाइड्रोजन-पावर्ड eVTOL भी डिजाइन कर रहे हैं।
- इन इनोवेशंस को सेफ बनाने के लिए DGCA ने eVTOL एयरक्राफ्ट्स की गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इसी साल से रेगुलेटरी सैंडबॉक्स फ्रेमवर्क शुरू हो चुका है। जहां कंपनियां कंट्रोल्ड एनवायरनमेंट में अपनी फ्लाइंग कार्स की टेस्टिंग कर रही हैं।
फ्यूचर टाइमलाइन: कब हकीकत बनेगा यह सपना
- 2026-2027 (टेस्टिंग फेज): DGCA का रेगुलेटरी सैंडबॉक्स शुरू हो चुका है। ePlane जैसी कंपनियां अपनी कंट्रोल्ड टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन प्रोसेस पूरी कर रही हैं।
- 2027-2028 (कमर्शियल लॉन्च): Sarla Aviation बैंगलोर से अपनी एयर टैक्सी स्टार्ट कर देगी। IndiGo-Archer भी दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर कमर्शियल सर्विस शुरू करेंगे।
- 2029-2032 (मास मार्केट इंटिग्रेशन): eVTOLs को अप्रूवल मिलेगा। बड़े स्केल पर प्रोडक्शन बढ़ने से टिकट प्राइसेस कम होंगे और एयर टैक्सी आम पब्लिक का डेली ट्रांसपोर्ट बन सकती है।