यूपी के इस रेलवे स्टेशन की अमृत भारत योजना से चमकी किस्मत, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

Published on 18 जुल॰ 2026

यूपी के इस रेलवे स्टेशन की अमृत भारत योजना से चमकी किस्मत, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

UP News: उत्तर प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है. राज्य में लगातार नए हाइवे और एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं. नई यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेजों का भी निर्माण हो रहा है. साथ ही रेलवे स्टेशनों का भी विकास हो रहा है. शामली रेलवे स्टेशन को भी आधुनिक बनाया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है. राज्य में लगातार नए हाइवे और एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं. नई यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेजों का भी निर्माण हो रहा है. साथ ही रेलवे स्टेशनों का भी विकास हो रहा है. शामली रेलवे स्टेशन को भी आधुनिक बनाया गया है.

author-image

New Update

CM Yogi on Shamli Railway Station

यूपी के इस रेलवे स्टेशन की अमृत भारत योजना से चमकी किस्मत, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं Photograph: (X@myogiadityanath)

UP News: योगी सरकार के कार्यकाल में यूपी विकास की नई ऊंचाईयां छू रहा है. राज्य में लगातार नए हाइवे और एक्सप्रेसवे बन रहे हैं. इसके साथ ही नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं और रेलवे स्टेशनों का तेजी से विकास हो रहा है. इसके साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शामली रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदल गया है. इसके बाद अब यूपी के इस रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलने लगी हैं. दरअसल, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शामली रेलवे स्टेशन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण किया.

25 करोड़ की लागत से किया गया स्टेशन का सुंदरीकरण

बता दें कि केंद्र सरकार ने अमृत भारत योजना के तहत उत्तर प्रदेश के शामली रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण और सुंदरीकरण किया है. जिस पर करीब 25 करोड़ रुपए का खर्च आया है. अमृत भारत योजना के तहत देश के अन्य रेलवे स्टेशनों की तरह ही शामली रेलवे स्टेशन को भी बहुत ही भव्य रूप दिया गया है. इस स्टेशन को विकसित करने के बाद ये अब स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है.

यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

बता दें कि शामली रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. जिससे यहां आने वाले यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें. बता दें कि शामली रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया है. जिसके तहत अब यहां आने वाले  यात्रियों को के बैठने के लिए टीन शेड, कुर्सियां, फुटओवर ब्रिज, आधुनिक शौचालय, एयर कंडीशन विश्रामगृह समेत तमाम सुविधाएं मिल रही हैं. बता दें कि इस रेलवे स्टेशन के विकास में हरियाली का भी ध्यान रखा गया है. क्योंकि स्टेशन के अंदर और बाहर पौधे भी लगाए गए हैं. साथ ही स्टेशन के अंदर पौधे युक्त गमले लगाए गए हैं. जिससे स्टेशन की सुंदरता में  चार चांद लग रहे हैं.

पीएम मोदी ने किया 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण

इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि पीएम मोदी ने शामली समित कुल 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 900 से ज्यादा स्टेशन को अभी निर्माण कार्य चल रहा है. इन सभी रेलवे स्टेशनों का जल्द लोकार्पण किया जाएगा.

आधुनिक सुविधाओं से लैस है शामली रेलवे स्टेशन

बता दें कि केंद्र सरकार ने अमृत भारत योजना के तहत शामली रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया है. जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके. इस गौरवपूर्ण अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक लक्ष्मीकांत वाजपेयी, एमएलसी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, कपिल पंवार और अंकित गोयल सहित जनपद के तमाम गणमान्य लोग और बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने राज्य के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात, अब घर पर राशन पहुंचाएगी सरकार

इस कार्यक्रम के आखिर में सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय का आभार भी जताया. बीजेपी नेताओं का कहना है कि शामली की जनता और नेतृत्व का विश्वास है कि यह नई सौगात न केवल कनेक्टिविटी को आसान बनाएगी, बल्कि आने वाले सालों में जनपद को रेल अवसंरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. जिससे लोगों को राजधानी दिल्ली या हरिद्वार समेत कई भी शहर में जाने में कोई दिक्कत ना हो.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने बुलंदशहर को दी 574 करोड़ की सौगात, 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें