कलाकारों की प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध, नम हुईं आंखें - Jalandhar News

Published on 19 अक्टू॰ 2026

.

शिव राम कला मंच (रजि.) श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा दशहरा ग्राउंड में आयोजित रामलीला के आठवें दिन का मंचन बेहद भावुक और रोमांचक रहा। इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लक्ष्मण मूर्च्छा के दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और हर किसी की आंखें नम हो गईं। तड़के सुबह 2 बजे तक श्रद्धालु प्रभु भक्ति में लीन होकर ग्राउंड में डटे रहे। नाइट का शुभारंभ समूह संत समाज श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत केशव दास महाराज, इंदु देवा व पंडित बृज मोहन शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सौरभ सेठ, निशांत धीर और एसएचओ भार्गव कैंप सतपाल सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत कर अपनी हाजिरी लगाई। लीला के दौरान भगवान राम (कार्तिक) और सुग्रीव (मिकुल) द्वारा अंगद (गुरदास बोलिना) को रावण (जगदीश बिट्टा) के दरबार में शांति का संदेश लेकर दूत बनाकर भेजा जाता है, ताकि रावण को समझाइश दी जा सके। रावण और अंगद के बीच हुआ तीखा संवाद दर्शकों को खूब पसंद आया। संवाद एक झलक... रावण : (व्यंग्य करते हुए) "तू बाली का पुत्र होकर राम का दूत बना है, तू तो कपूत है! आ, हमारे साथ मिल जा, हम तुझे तेरा बदला दिलाने में मदद करेंगे।' अंगद: "अपनी यह मूर्खतापूर्ण चालें अपने पास रख रावण! मैं राम का दूत बनकर आया हूं और तुझे तेरी औकात दिखाने आया हूं। {मेघनाथ-लक्ष्मण युद्ध और वह भावुक कर देने वाला पल इसके बाद मेघनाद (धीरज सहगल) और लक्ष्मण (प्रेम) के बीच अत्यंत भीषण युद्ध हुआ।

युद्ध के दौरान मेघनाथ ने अपनी शक्तिशाली शक्ति का प्रहार किया, जिससे लक्ष्मण मूर्च्छित होकर भूमि पर गिर पड़े। योगदान के लिए शहीद उधम सिंह यूथ क्लब के सदस्यों सहित मोंटू सिंह, आर्टिस्ट इंद्रजीत सिंह, चिराग वर्मा, अनुराग और विक्की कालड़ा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यहां पार्षद सुनीता टिक्का, ओंकार राजीव टिक्का, पिंकी जुल्का, राजा धामी, चेयरमैन हरजीवन गोगना, डायरेक्टर व अध्यक्ष रजनीश कुमार, महासचिव कुलविंदर सिंह हीरा, कोषाध्यक्ष विशाल भल्ला, शिवम कालिया, निर्दोष कुमार, स्टेज सचिव प्रियव्रत शास्त्री, प्रॉम्प्ट डायरेक्टर कार्तिक, प्रेम कृष्णा दास, रोहन, जगदीश बिट्टा, प्रदीप बीटी, प्ले बैक सिंगर प्रितपाल सिंह, अमनदीप हैरी, दीप अरोड़ा, सचित शर्मा, मिकुल शर्मा, गुरदास बोलीना, धीरज सहगल आदि मौजूद रहे। मूर्च्छा टूटने तक प्रभु भक्त पूरी रात ग्राउंड में हरि बोल, राम बोल और हरि आ जाओ के जयकारों के साथ राम नाम जपते रहे। डायरेक्टर व प्रधान रजनीश कुमार की देखरेख में हुए दृश्यों ने सभी को भावविभोर कर दिया। तड़के सुबह 2:30 बजे मूर्छा समाप्ति पर भव्य आरती की गई।