नवमी की शुभकामनाएं: शक्ति मिले, सुख मिले और जीवन में उजियारा हो, महानवमी पर अपनों को भेजें खास संदेश
Mon, 19 Oct 2026 05:31 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 19 Oct 2026 05:31 AM IST
सार
Happy Maha Navami 2026: आज नवमी तिथि है। इस मौके पर सुंदर संदेश और आकर्षक वॉलपेपर भेज कर शुभकामनाएं दें ।
Maha Navami Wishes 2026: शारदीय नवरात्रि की महानवमी मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित एक पावन पर्व है। इस दिन भक्त माता रानी की पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना करते हैं।
नवरात्रि के नौ दिनों की भक्ति और साधना के बाद महानवमी का त्योहार श्रद्धा, आस्था और सकारात्मकता का संदेश लेकर आता है। इस खास अवसर पर लोग मंदिरों में पूजा करते हैं, कन्या पूजन करते हैं और अपने प्रियजनों को महानवमी की शुभकामनाएं भेजकर त्योहार की खुशियां बांटते हैं।
अगर आप भी महानवमी के इस शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, परिवार के सदस्यों और प्रियजनों को बधाई देना चाहते हैं, तो खूबसूरत शुभकामना संदेश, भक्तिमय शायरियां आपके भावों को शब्द दे सकती हैं।
मां सिद्धिदात्री से जुड़ी भक्ति और आशीर्वाद से भरे ये संदेश व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी साझा किए जा सकते हैं। यहां पढ़ें महानवमी की शुभकामनाएं, मां दुर्गा के भक्तिमय संदेश और दिल छू लेने वाले कोट्स, जिन्हें भेजकर आप अपनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना कर सकते हैं।
Trending Videos
नवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
------------------
मां का आशीर्वाद,
खुशियों की बहार,
महानवमी पर मिले प्रेम
और सुख अपार।
महानवमी की शुभकामनाएं!
----------------
महानवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
--------------
तेरी शक्ति से जग है संचालित,
तेरी ममता से हर दुख है पार,
मां दुर्गा, तेरे आशीष से ही,
महके हर दिन, हर एक त्यौहार।
जय माता दी
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
महानवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-------------------
जय-जय मां, गूंजे हर द्वार,
तेरी महिमा अपरंपार।
नवमी का ये पावन पर्व,
कर दे हर जीवन साकार।
जय माता दी
-------------------
विज्ञापन
महानवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
----------------
शक्ति तेरी हर सांस में बसती,
तेरी कृपा हर राह सजाती,
जो मां को दिल से पुकारे,
उसकी दुनिया खुद जगमगाती।
जय माता दी
-------------------