सड़क पर गुजर रहे हाथियों को लोगों ने गुलेल और शोर से उकसाया, फिर गजराज ने दिखाया गुस्सा; वीडियो वायरल| Navbharat Live

Published on 17 जुल॰ 2026

सड़क पर गुजर रहे हाथियों को लोगों ने गुलेल और शोर से उकसाया, फिर गजराज ने दिखाया गुस्सा; वीडियो वायरल

  • Written By:

    हितेश तिवारी

Updated On: Jul 17, 2026 | 07:29 PM IST

विज्ञापन

सार

Elephant Viral Video : झारखंड के वन क्षेत्र में हाथियों को शोर और गुलेल से परेशान करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वन विभाग ने लोगों से जंगली हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की।

A viral video from Jamshedpur showing people provoking elephants has prompted a warning from the Forest Department.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Elephant Attack : झारखंड के जमशेदपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग जंगल से गुजर रहे हाथियों को बेवजह परेशान करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र की है। वीडियो में हाथियों का एक झुंड सड़क पार करता दिखाई देता है, जबकि कुछ लोग दूर खड़े होकर शोर मचाते हैं और उन्हें उकसाने की कोशिश करते हैं।

इस दौरान एक हाथी गुस्से में लोगों की ओर बढ़ने की मुद्रा बनाता है, लेकिन कुछ कदम आगे बढ़ने के बाद रुक जाता है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने लोगों से जंगली हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

गजराजों को मत छेड़िए… वरना खतरा तय’! गुलेल और शोर से भड़के हाथी, वन विभाग की सख्त चेतावनी
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया वन क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड के मुख्य सड़क पर पहुंचने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें सामने आईं। लोग हाथियों पर गुलेल से… pic.twitter.com/midKgnB8D2 — Sohan singh (@sohansingh05) July 16, 2026

हाथियों को उकसाने का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग हाथियों के झुंड की ओर गुलेल चलाने और तेज आवाज करने जैसी हरकतें कर रहे हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि ऐसी गतिविधियां जंगली जानवरों को भड़का सकती हैं और इससे इंसानों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि हाथियों का झुंड को बिना वजह परेशान नहीं किया जाएगा तो वे सामान्य रूप से अपने रास्ते निकल जाते हैं। लेकिन उन्हें उकसाने पर वे आक्रामक हो सकते हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

ये खबर भी पढ़ें : नोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में फ्लैट की छत गिरी, बाल-बाल बची जान; वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

वन विभाग ने लोगों को सख्त चेतावनी दी

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार हाथी सामान्य परिस्थितियों में शांत स्वभाव के होते हैं, लेकिन कुछ स्थितियों में वे आक्रामक हो सकते हैं। जैसे यदि कोई उनकी निजी सीमा में दखल दे, उनके बच्चों के पास जाने की कोशिश करे या उन्हें किसी तरह का खतरा महसूस हो।

यही वजह है कि वन विभाग लगातार लोगों से अपील करता है कि जंगल या हाथियों के कॉरिडोर वाले इलाकों में सावधानी बरतें और किसी भी जंगली जानवर को परेशान न करें। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद भी कई यूजर्स ने लोगों की लापरवाही पर नाराजगी जताई है और वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की सलाह दी है।

Follow Navbharatlive whatsapp