फैशन वीक: बॉस लेडी बन रैंप पर उतरीं तेजस्वी प्रकाश, खूबसूरत अंदाज में छाईं नितांशी, शोस्टॉपर बन लूटी लाइमलाइट
Fri, 16 Oct 2026 08:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 16 Oct 2026 08:00 AM IST
सार
Lakme Fashion Week 2026: बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी में लैक्मे फैशन वीक में नितांशी गोयल और तेजस्वी प्रकाश ने जलवा बिखेरा। फैशन वीक के दूसरे दिन दोनों एक्ट्रेस जब रैंप पर उतरीं तो लोगों की नजरें ठहर गईं।
विज्ञापन
लैक्मे फैशन वीक में तेजस्वी प्रकाश और नितांशी गोयल - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई दिल्ली में लैक्मे फैशन वीक 2026 चल रहा है। बीते दिन गुरुवार को चर्चित अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश अपने बॉस लेडी लुक से छा गईं। वहीं, फिल्म 'लापता लेडीज' में भोलीभाली फूल कुमारी बन लोकप्रियता बटोरने वाली एक्ट्रेस नितांशी गोयल का ग्लैमरस अंदाज दिखा।
विज्ञापन
Trending Videos
लैक्मे फैशन वीक में नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम
'काशी' लिबास में नितांशी का बिंदास लुक
अभिनेत्री नितांशी गोयल का लुक फैशन इवेंट से वायरल हो रहा है। नितांशी ने इस फैशन वीक में दूसरे दिन मशहूर डिजाइनर सुनीत वर्मा के लिए शोस्टॉपर के तौर पर रैंप वॉक किया। सुनीत वर्मा ने अपने लेबल 'एसवी' के तहत 'काशी' नामक नया कलेक्शन पेश किया। 'काशी' कलेक्शन वाराणसी के रंगों, बनावट और संस्कृति से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लैक्मे फैशन वीक में नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम
वाइन कलर ड्रेस में दिखा खूबसूरत लुक
फैशन वीक में नितांशी गोयल बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। वे वाइन कलर के फिशटेल लहंगे में बेहद आकर्षक लगीं। इस लहंगे के साथ स्ट्रैपलेस टॉप था, जिसमें एक ड्रेप भी जुड़ा हुआ था। इस ड्रेस पर प्लम और सिल्वर रंग के पैलेट्स लगे थे, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉस लेडी बन छाईं तेजस्वी प्रकाश
इसी फैशन वीक में 'बिग बॉस 15' की विनर और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी नजर आईं। वे बॉस लेडी बनकर रैंप पर उतरीं। तेजस्वी प्रकाश ने भी शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया। उन्होंने 'एनआईएफ ग्लोबल' के शो 'द रनवे' के लिए रैंप पर जलवा बिखेरा। बता दें कि लैक्मे फैशन वीक, फैशन और लाइफस्टाइल इवेंट है, जिसे फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के सहयोग से आयोजित किया जाता है। बता दें कि नई दिल्ली में यह फैशन वीक 18 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन