सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
आशुतोष और सौरव दास के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में आज तक किसी छात्र को जेल नहीं भेजा. लाठीचार्ज किया, हिरासत में रखा, लेकिन जेल नहीं भेजा.
Written By : अजीत कुमार, पटना | Updated at : 14 Oct 2026 10:57 PM (IST)

(रांका और सौरव को जेल भेजे जाने पर भड़के आरके सिंह)
Source : X/PTI
दिल्ली के जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को पांच दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया. इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने सरकार पर जमकर हमला किया है.
आरके सिंह ने अपना वीडियो बयान एक्स हैंडल से जारी किया है. सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर उन्होंने साफ तौर से नाराजगी जताई और कहा कि सरकार को शर्म करनी चाहिए. इसके साथ और भी बहुत कुछ कहा.
'कभी किसी छात्र को हमने जेल नहीं भेजा'
आरके सिंह ने कहा, "मैंने अपने करियर में लॉ एंड ऑर्डर को काफी हैंडल किया… एसडीएम और जिला पदाधिकारी के रूप में, डिविजनल कमिश्नर के रूप में, स्टेट होम सेक्रेटरी के रूप में, लेकिन कभी किसी छात्र को हमने जेल नहीं भेजा, किसी कॉलेज में पढ़ने वाले को जेल में नहीं भेजा… लाठीचार्ज करके भगा दिया, दिन भर के लिए डिटेन किया… ये कैसी निकम्मी सरकार है कि छात्रों को जेल भेजती है?"
https://t.co/4bu7uy89zX
— R. K. Singh (@RajKSinghIndia) October 14, 2026
यह भी पढ़ें- पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
'बच्चे तो देश के लिए आंदोलन कर रहे थे'
आरके सिंह ने कहा, "मैंने खबर देखी अभी दो बच्चों को जेल भेजा गया, आशुतोष रांका और सौरव दास, ये झंडा लेकर जंतर-मंतर गए थे इसलिए जेल भेज दिया गया… पांच दिन के लिए तिहाड़ भेज दिया गया.. शर्म आनी चाहिए… बच्चे तो आंदोलन कर रहे थे देश के लिए… सरकार को शर्म करनी चाहिए…"
सीजेपी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर विपक्ष के और भी नेता इसे गलत करार दे चुके हैं. आरजेडी की ओर से भी सवाल उठाया गया था. प्रियंका भारती ने सरकार को घेरा था. अब पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए इसे गलत ठहराया है.
यह भी पढ़ें- आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.
वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.
सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.
Read More
Published at : 14 Oct 2026 10:40 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola