टेकऑफ के पहले इंडिगो फ्लाइट पार्किंग में लौटी: पैसेंजर के चेक-इन बैग में पावर बैंक मिला था, हैदराबाद से श्रीनगर जा रही थी उड़ान

Published on 14 अक्टू॰ 2026

टेकऑफ के पहले इंडिगो फ्लाइट पार्किंग में लौटी:पैसेंजर के चेक-इन बैग में पावर बैंक मिला था, हैदराबाद से श्रीनगर जा रही थी उड़ान

हैदराबाद4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ान टेकऑफ से पहले पार्किंग बे लौट आई। यह उड़ान हैदराबाद से श्रीनगर जा रही थी। घटना मंगलवार की है।

PTI ने सूत्रों के मुताबिक बताया कि पैसेंजर का पावर बैंक चेक-इन बैगेज में रखे होने की जानकारी मिलने के बाद विमान को वापस लाया गया। यह घटना RGI एयरपोर्ट पर हुई।

11 अक्टूबर को चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में ओवरहेड बिन में रखा पावर बैंक आग पकड़ने लगा था।

11 अक्टूबर को इंडिगो प्लेन में पावर बैंक में आग लगी थी

11 अक्टूबर को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 6115 में ओवरहेड कैबिन में रखे पावर बैंक ने आग पकड़ ली थी। इस उड़ान को हैदराबाद एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया था। विमान में करीब 180 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे।

विमान सुरक्षित रूप से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरा था। इंडिगो ने बताया था कि उड़ान में एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने का पता चला था।

कंपनी ने कहा था कि केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की। स्थिति को काबू में कर लिया गया था।

मई में भी हुई थी इंडिगो प्लेन में पावर बैंक फटने की घटना

यात्रियों को उतारने के लिए 2 स्लाइडर खोले गए थे।

यात्रियों को उतारने के लिए 2 स्लाइडर खोले गए थे।

इससे पहले मई 2026 में भी हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया था। इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए थे। पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था। घटना उस समय हुई, जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी। हादसे के बाद फ्लाइट में धुआं भर गया, जिससे यात्री घबरा गए। तब यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…

------------------------

ये खबर भी पढ़ें:

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग लगी:पावर बैंक फटने से लगेज जला, इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

प्लेन में बैठे दूसरे यात्रियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया।

प्लेन में बैठे दूसरे यात्रियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया।

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।इस फ्लाइट में एक पैसेंजर का पावर बैंक ब्लास्ट होने से बैग में आग लग गई थी।

धुआं निकलता देख यात्रियों ने क्रू को खबर दी। इसके बाद प्लेन को हैदराबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई। पढ़ें पूरी खबर…

.