ठाणे में स्वस्थ भारत, सुरक्षित समाज अभियान के तहत सैकड़ों नागरिकों ने कराया फ्रि में मेडिकल हेल्थ चेक-अप| Navbharat Live

Published on 17 जुल॰ 2026

ठाणे में स्वस्थ भारत, सुरक्षित समाज अभियान के तहत सैकड़ों नागरिकों ने कराया फ्रि में मेडिकल हेल्थ चेक-अप

  • Written By:

    आलोक उमाकृष्ण

Updated On: Jul 17, 2026 | 04:05 PM IST

विज्ञापन

सार

Free Medical Health Checkup Camp: उल्हासनगर में सप्तध्यान फाउंडेशन व सुरेखा क्रिटीकेयर हॉस्पिटल के नि:शुल्क मेडिकल कैंप में सैकड़ों नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

Ulhasnagar Free Medical Health Checkup Camp Saptdhyan Foundation 2026

नि:शुल्क मेडिकल कैंप (फोटो नवभारत)

विस्तार

Ulhasnagar Free Medical Health Checkup Camp: सप्तध्यान फाउंडेशन एवं सुरेखा क्रिटीकेयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वस्थ भारत, सुरक्षित समाज’ अभियान के अंतर्गत आयोजित नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेक- अप कैंप का सैंकड़ों जरूरतमंदों ने लाभ लिया। इस जनसेवा अभियान का नेतृत्व आयुष मंत्रालय से प्रमाणित योगाचार्य सतीश शीतलाप्रसाद शर्मा ने किया।

लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

योगाचार्य सतीश शीतलाप्रसाद शर्मा ने नवभारत को बताया कि इस नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेक-अप शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह प्राप्त की। शिविर में विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और समय पर जांच व रोगों की रोकथाम का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेखा क्रिटीकेयर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रकाश कोरानी एवं डॉ. मीना कोरानी का विशेष योगदान रहा। चिकित्सकों और मेडिकल टीम ने पूरे शिविर के दौरान समर्पित भाव से सेवाएं प्रदान कर नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया।

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ेः- AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा

समाज के निर्माण का संकल्प

योगाचार्य सतीश शीतलाप्रसाद शर्मा ने कहा कि सप्तध्यान फाउंडेशन का उद्देश्य केवल बीमारियों का उपचार करना नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि संस्था स्वास्थ्य, योग, शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में लगातार जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित कर रही है और भविष्य में भी ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, योग जागरूकता अभियान तथा सामाजिक सेवा कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

उनका कहना था कि समय पर स्वास्थ्य जांच और रोगों की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने चिकित्सकों, मेडिकल टीम और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेक-अप कैंप सामाजिक सेवा, जनजागरूकता और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ, जिससे सैकड़ों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला।

Follow Navbharatlive whatsapp