हैवी खाना खाने के बाद हो जाए ब्लोटिंग तो दादी-नानी के ये नुस्खे तुरंत दिलाते हैं आराम!

Published on 10 अक्टू॰ 2026

हैवी खाना खाने के बाद हो जाए ब्लोटिंग तो दादी-नानी के ये नुस्खे तुरंत दिलाते हैं आराम!

फेस्टिव सीजन या किसी भी खास मौके पर अक्सर हैवी खाना खा लेने की वजह से ब्लोटिंग हो जाती है. इससे बचने के लिए खाने के बाद तुरंत टहलना चाहिए. इसके अलावा दादी-नानी के कुछ नुस्खे राहत दिला सकते हैं.

शशि सिंह

शशि सिंह |  Updated on: Oct 10, 2026 5:58 PM IST

Share

हैवी मील लेने के बाद अगर आपको पेट में भारीपन, गैस जैसी महसूस हो रही है तो थोड़ा सा जीरा, अजवाइन और 4-5 काली मिर्च को तवा पर ड्राई रोस्ट कर लें. इसके बाद इसे पीस लें और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर इस पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं या फिर चाहे तो बस थोड़ा सा ऐसे ही चूर्ण की तरह खा सकते हैं. ये स्वादिष्ट भी लगता है और आपको ब्लोटिंग से राहत भी दिलाता है. इसे खाने में डालकर भी खाया जा सकता है. 
All Image: Getty

हैवी मील लेने के बाद अगर आपको पेट में भारीपन, गैस जैसी महसूस हो रही है तो थोड़ा सा जीरा, अजवाइन और 4-5 काली मिर्च को तवा पर ड्राई रोस्ट कर लें. इसके बाद इसे पीस लें और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर इस पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं या फिर चाहे तो बस थोड़ा सा ऐसे ही चूर्ण की तरह खा सकते हैं. ये स्वादिष्ट भी लगता है और आपको ब्लोटिंग से राहत भी दिलाता है. इसे खाने में डालकर भी खाया जा सकता है. All Image: Getty

1 / 5

दादी-नानी का ये नुस्खा बहुत पुराने समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. गुनगुना पानी करके इसमें हींग को घोलें. इसे थोड़ा गाढ़ा रखें. इस घोल को नाभि में और इसके आसपास लगाएं. बच्चों के लिए भी ये नुस्खा बढ़िया काम करता है. इसके अलावा आप चाहे तो एक से डेढ़ चुटकी हींग को आप गुनगुने पानी से ले सकते हैं. अगर दस्त हैं तो हींग न लें.

2 / 5

खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस हो तो मेथी दाना और सौंफ की चाय भी काफी फायदेमंद रहती है. बस आधा छोटा चम्मच मेथी दाना और इतनी ही सौंफ को 1 कप पानी में उबाल लें. जब पानी थोड़ा कम हो जाए तो इसे छान लें. आप चाहे तो थोड़ा सा काला नमक स्वाद के लिए डाल सकते हैं. इसे गुनगुना सिप-सिप करके पिएं. ये काफी कारगर रेमेडी है.

3 / 5

लेमन जीरा वाटर भी ब्लोटिंग में राहत दिलाता है. इसके लिए भुने जीरे को पीसकर पाउडर बना लें. एक गिलास पानी में इसे आधा चम्मच मिलाएं. इसी के साथ इसमें नींबू और काला नमक मिलाएं. इस पानी को पीने से आपको कुछ ही  देर में राहत महसूस होने लगती है. ये आपको फ्रेश भी फील कराता है. चाहे तो आप इसमें कुछ पुदीना की पत्तियां भी एड कर सकते हैं.

4 / 5

हैवी मील के बाद राहत पाने के लिए अदरक और नींबू की चाय पीना भी बढ़िया ऑप्शन रहता है. एक कप पानी में डेढ़ इंच अदरक का टुकड़ा क्रश करके मिला दें. इसे कुछ मिनट अच्छी तरह उबालें और फिर छानने के बाद नींबू का रस मिलाएं. ये रेमेडी पेचिश में होने वाली ऐंठन में भी आराम दिलाने में कारगर रहती है.

5 / 5

Follow Us