Papite ka Halwa Recipe: मीठा खाने का है मन? कच्चे पपीते से झटपट बना लें टेस्टी हलवा, स्वाद ऐसा कि सब करेंगे तारीफ

Published on 17 जुल॰ 2026

Papite ka Halwa Recipe: पीपता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप पपीते से कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो इसका हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको कच्चे पपीते का टेस्टी हलवा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

X

घर पर बनाएं स्वादिष्ट पपीते का हलवा (Photo-ITG)

घर पर बनाएं स्वादिष्ट पपीते का हलवा (Photo-ITG)

Papite ka Halwa Recipe: जब भी घर पर कुछ मीठा खाने का मन करता है तो सबसे पहले हलवे का ही ख्याल आता है. वैसे तो आपने अब तक कई तरह के हलवे खाए होंगे लेकिन क्या कभी पपीते का हलवा ट्राई किया है. यह हलवा खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. देसी घी, दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाला यह हलवा किसी भी खास मौके पर आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि पपीते का हलवा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कच्चा पपीता (छीलकर कद्दूकस किया हुआ)
4 बड़े चम्मच देसी घी
1 कप दूध
1/2 कप चीनी (स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम और पिस्ता)
थोड़ा-सा केसर (ऑप्शनल)

सम्बंधित ख़बरें

पपीते का हलवा बनाते कैसे हैं?

  1. पपीते का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे पपीते को अच्छी तरह धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें. ध्यान रखें कि पपीता ज्यादा मोटा कद्दूकस न हो, ताकि हलवा स्मूद बने.
  2. अब एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें. इसमें काजू और बादाम को हल्का सुनहरा होने तक भून लें और अलग निकालकर रख दें.
  3. अब उसी कड़ाही में बचा हुआ घी डालें. घी गर्म होने पर कद्दूकस किया हुआ पपीता डालें और मीडियम गैस पर लगभग 10 मिनट तक भूनें. इससे पपीते की कच्ची महक खत्म हो जाएगी और उसका रंग भी हल्का बदलने लगेगा.
  4. अब इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिला दें. कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि हलवा तले में न लगे.
  5. जब पपीता नरम हो जाए, तब इसमें चीनी डालें. अब बिना ढक्कन के लगातार चलाते हुए पकाएं. शुरुआत में मिश्रण थोड़ा पतला लगेगा, लेकिन कुछ देर बाद गाढ़ा होने लगेगा.
  6. जब हलवा गाढ़ा होकर घी छोड़ने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला दें.
  7. गैस बंद कर दें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा-सा केसर या गुलाब जल डालें. कटे हुए पिस्ता और बादाम से गार्निश करें और गरमा-गरम परोसें.
  8. पपीते का हलवा गरमा-गरम खाने में सबसे ज्यादा टेस्टी लगता है. 

---- समाप्त ----

ये भी देखें

प्रोटीन के लिए क्या खाएं- अंडा या सोया चंक्स? एक्सपर्ट्स से समझिए फर्क

Live TV

aaj tak epaper in hindi