- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- The Problem Of Myopia Is Increasing In Children As Well, Distance From Mobile Phones And Open Sunlight Is Necessary.
विश्व दृष्टि दिवस आज...:बच्चों में भी बढ़ रही मायोपिया की समस्या, मोबाइल से दूरी और खुली धूप जरूरी
भोपाल43 मिनट पहलेलेखक: दीपक विश्वकर्मा
- कॉपी लिंक

बच्चों की कमजोर होती नजर के बीच मप्र के सरकारी आंकड़े बड़ा विरोधाभास दिखा रहे हैं। बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन में प्रदेश ने तय लक्ष्य से 23% ज्यादा काम किया, लेकिन स्कूली बच्चों को मुफ्त चश्मे देने का लक्ष्य 26% पीछे रह गया।
मप्र आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के मुताबिक 6.25 लाख मोतियाबिंद ऑपरेशन के लक्ष्य के मुकाबले 7.70 लाख ऑपरेशन हुए। यानी 123% लक्ष्य हासिल हुआ। वहीं 89,300 स्कूली बच्चों को चश्मे देने के लक्ष्य के मुकाबले 65,937 बच्चों तक ही चश्मे पहुंचे। यानी 23,363 बच्चे लक्ष्य से कम रहे।
यह अंतर इसलिए अहम है क्योंकि बच्चों में मायोपिया (दूर की चीजें न दिखना) की समस्या कम उम्र में हो रही है। आई एक्सपर्ट डॉ. गणेश पिल्लै बताते हैं कि इसके पीछे मोबाइल या स्क्रीन टाइम को ही जिम्मेदार मानना पर्याप्त नहीं है।
लगातार नजदीक की चीजों पर नजर टिकाए रखना व बाहर प्राकृतिक रोशनी में कम समय बिताना भी जोखिम बढ़ा रहा है।
दूर से ब्लैक बोर्ड पर धुंधला दिखे, आंखें सिकोड़नी पड़ें तो ये मायोपिया के संकेत

यानी स्कूली बच्चों को चश्मे देने के कुल टारगेट के मुकाबले 23 हजार 363 बच्चों को मुफ्त चश्मे नहीं बांट सके।
बच्चे में लक्षण दिखें तो तुरंत आंखों के डॉक्टर से संपर्क करें
ब्लैकबोर्ड दूर से साफ न दिखना।
टीवी के बहुत पास जाकर देखना।
दूर देखने के लिए आंखें सिकोड़ना।
पढ़ाई के दौरान सिरदर्द की शिकायत।
बच्चे के चश्मे का माइनस नंबर लगातार बढ़ते चले जाना।
पैरेंट्स के लिए 3 अहम सुझाव...
आउटडोर टाइम: बच्चे को रोज प्राकृतिक रोशनी में बाहर खेलने दें।
नियर वर्क में ब्रेक: मोबाइल, किताब और दूसरे नजदीकी काम लगातार न करने दें।
नजर की जांच: शिकायत होने का इंतजार न करें; नियमित स्क्रीनिंग कराएं।
2050 तक हर 2 में से 1 व्यक्ति को मायोपिया होने का अनुमान एक वैश्विक अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि 2050 तक दुनिया में करीब 4.76 अरब लोग मायोपिया प्रभावित हो सकते हैं। इनमें 94 करोड़ को हाई मायोपिया हो सकता है। हाई मायोपिया में रेटिना से जुड़ी जटिलताओं का जोखिम बढ़ जाता है।
.