सलमान खान के भाई सोहेल का बचपन में हुआ यौन शोषण, सालों बाद छलका दर्द, बच्चों के लिए कही ये बात
Sohail Khan Childhood Sexual Abuse: सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान इस समय रियलिटी शो अलायंस में नजर आ रहे हैं. उन्होंने शो में बड़ा ही दर्दभरा खुलासा किया कि बचपन में उनका यौन शोषण किया गया. जिसके बारे में उन्होंने कई सालों तक किसी को नहीं बताया था.
Sohail Khan Childhood Sexual Abuse: सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान इस समय रियलिटी शो अलायंस में नजर आ रहे हैं. उन्होंने शो में बड़ा ही दर्दभरा खुलासा किया कि बचपन में उनका यौन शोषण किया गया. जिसके बारे में उन्होंने कई सालों तक किसी को नहीं बताया था.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/16/sohail-khan-2026-07-16-17-18-16.png)
Sohail Khan Childhood Sexual Abuse: बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) का बचपन में यौन शोषण हुआ था. उन्होंने इस बारे में पहली बार रियलिटी शो में खुलासा किया. उन्होंने इस बारे में कई सालों तक किसी को नहीं बताया था. अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में बातचीत के दौरान सोहेल ने खुलासा किया कि बचपन में उनका यौन शोषण किया गया. उनके मुताबिक, उस समय डर और शर्म की वजह से उन्होंने कई सालों तक यह बात अपनी फैमिली से छिपाकर रखी थी. अब सालों बाद उन्होंने इस बुरे एक्सपीरियंस खुलकर शेयर किया. सोहेल का यह खुलासा सुनकर शो में मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए.
सोहेल खान का बचपन में हुआ यौन शोषण
शो में सोहेल खान ने बताया कि बचपन में उनके साथ यौन शोषण हुआ था. लेकिन उस समय वह इतने डरे हुए थे कि किसी को कुछ नहीं बता सके. उन्होंने कहा कि कई सालों तक यह दर्द उनके अंदर ही दबा रहा. इसके बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर अपने पिता सलीम खान को इस बारे में बताया. सोहेल के मुताबिक, उनके पिता यह सुनकर दंग रह गए और उन्होंने पूछा कि इतनी बड़ी बात इतने सालों तक क्यों छिपाई. इस पर एक्टर ने कहा कि उस दौरान उन्हें खुद ही शर्म आती थी. जबकि गलती उनकी नहीं थी.
अब बेटों को देते हैं खुलकर बात करने की सलाह
सोहेल खान ने कहा कि अपने पर्सनल एक्सपीरियंस से उन्होंने एक बड़ी सीख ली है. वह अपने दोनों बेटों निर्वाण और योहान से अक्सर कहते हैं कि अगर कोई उन्हें परेशान करे, डराए, बुली करे या किसी भी तरह अनकंफर्टेबल महसूस कराए तो बिना झिझक उनके साथ शेयर करें. उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे को ऐसी बात अपने मन में दबाकर नहीं रखनी चाहिए. सोहेल ने रैगिंग और बुलिंग के खिलाफ भी अपनी कड़ी राय रखी. उनका कहना था कि बच्चे अक्सर डर या शर्म की कारण कुछ नहीं बोलते. जबकि फैमिली से खुलकर बात करना सबसे जरूरी होता है.
ये भी पढ़ें: Explainer: 2400 करोड़ की 'The Odyssey' क्यों है इतनी खास? जानें क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म देखने के 5 बड़े कारण
सोहेल तलाक का कारण खुद मानते हैं
बता दें कि सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो 'अलायंस' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. हाल ही में शो में उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी. इस दौरान दोनों ने अपने रिलेशन और तलाक को लेकर भी खुलकर बातचीत की थी. सोहेल ने माना था कि शादी टूटने में उनकी अपनी गलतियों ज्यादा थीं. उन्होंने कहा था कि उस समय उनका करियर ठीक नहीं चल रहा था और वह मेंटली सही स्थिति में नहीं थे. हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों अपने बेटों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं और एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं.
भागकर शादी की थी सोहेल और सजदेह ने
सोहेल और सीमा पहली बार चंकी पांडे की सगाई की पार्टी में मिले थे. सोहेल को पहली ही नजर में ही सीमा से प्यार हो गया था.इसके बाद जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने लगे थे. दोनों अलग-अलग धर्म होने की वजह से सीमा का परिवार इस रिलेशन के खिलाफ था. फैमिली के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया. इसके बाद 1998 को दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली. कपल ने पहले मंदिर में फेरे लिए और फिर निकाह किया. उनके बड़े बेटे निर्वाण का जन्म 2000 हुआ था. इसके बाद 1 साल बाद योहान का जन्म हुआ. कपल ने 2022 में तलाक ले लिया था.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में धूम मचाने के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी करेंगे पंजाबी फिल्म में एंट्री, इस एक्ट्रेस संग आ सकते हैं नजर