हरियाणा भाजपा विधायक आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे: मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में हरियाणा भवन में जुटेगा कुनबा, दोपहर में लंच डिप्लोमेसी - gurugram News
Published on 3 अक्टू॰ 2026
हरियाणा भाजपा विधायक आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे:मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में हरियाणा भवन में जुटेगा कुनबा, दोपहर में लंच डिप्लोमेसी
गुरुग्राम5 घंटे पहले
कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भाजपा के सभी विधायक मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा के सभी 48 विधायक आज शाम 4 बजे नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मुलाकात करेंगे। वर्ष 2014 के बाद यह पहला मौका है जब देश के प्रधानमंत्री हरियाणा के सभी पार्टी विधायकों के साथ इस तरह का सीधा और सामूहिक संवाद करने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री आवास पर होने वाली इस महा-बैठक से पहले दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में 'लंच डिप्लोमेसी' देखने को मिलेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर करीब 2:00 बजे राज्य के सभी विधायक, मंत्री और शीर्ष पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ लंच पर जुटेंगे। इस अनौपचारिक बैठक में राज्य की प्रशासनिक स्थिति और आगामी एजेंडे पर चर्चा होगी, जिसके बाद पूरी टीम एक साथ प्रधानमंत्री से मिलने के लिए रवाना होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी बैठक में शामिल होंगे।
गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा पहलवान का कहना है कि पार्टी के विधायक और अन्य पदाधिकारी हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए उत्सुक रहते हैं। यह मीटिंग उन सभी के लिए एक शानदार अवसर होगा।
वहीं पटौदी की विधायक बिमला देवी का कहना है कि उनके लिए यह एक ऐतिहासिक पल होगा। अभी तक कार्यक्रमों के माध्यम से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला, लेकिन अब प्रधानमंत्री एक-एक विधायक से मिलेंगे, बात करेंगे। इस मीटिंग के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते रहते हैं। इस बार वे अपने सभी विधायकों को साथ लेकर पीएम हाउस पहुंच रहे हैं।
हरियाणा दिवस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं प्रधानमंत्री
सूत्रों का कहना है कि अगले महीने एक नंवबर को हरियाणा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आ सकते हैं। ऐसे में उनके आने से पहले यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
इससे पहले भाजपा हरियाणा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता पदभार संभालने के बाद 29 जुलाई को जब प्रधानमंत्री से मिलकर लौटी तो उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री ने विधायकों से मिलने का वादा किया था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक पहले सितंबर में आयोजित करने का प्रस्ताव था, लेकिन प्रधानमंत्री की व्यस्त दिनचर्या के कारण ऐसा नहीं हो सका। बाद में इसकी तारीख 3 अक्टूबर तय की गई।
बैठक में एसआईआर पर चर्चा इस उच्च स्तरीय बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक का सबसे मुख्य एजेंडा राज्य में चल रहा मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) विवाद है। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार को घेर रहे हैं और दिल्ली के जंतर-मंतर तक विरोध प्रदर्शन की गूंज सुनाई दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी इस विषय पर जमीनी हकीकत जानेंगे और विधायकों को विपक्ष के नैरेटिव का आक्रामक तरीके से मुकाबला करने का मंत्र देंगे।
पंजाब चुनाव की रणनीति
इसके साथ ही हरियाणा में हाल ही में हुए बड़े संगठनात्मक बदलावों के बाद यह पहली बड़ी बैठक है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा भाजपा का नया प्रभारी बनाया गया है और डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली है। इस नए नेतृत्व के तहत संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पड़ोसी राज्य पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में हरियाणा के नेताओं की भूमिका को लेकर भी इस बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी।
भविष्य की राजनीति का रोडमैप आज दिल्ली में होने वाली यह बैठक न केवल नायब सिंह सैनी सरकार के प्रशासनिक फीडबैक के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे यह भी साफ होगा कि भाजपा आगामी महीनों में विपक्ष के हमलों का सामना किस रणनीति से करेगी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाला यह सीधा संवाद हरियाणा भाजपा के भीतर नई ऊर्जा फूंकने और असंतोष की किसी भी संभावना को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
.
खबरें और भी हैं...
गुरुग्राम लैंड स्कैम में TDI ग्रुप पर ED की रेड: ₹ 8 करोड़ की लग्जरी कारें जब्त; 3 फर्जी कंपनियां बना सस्ती जमीन खरीदी, बड़े ग्रुप को बेची
0:36
कॉपी लिंक
शेयर
हरियाणा में अक्टूबर महीने में भी गर्मी बरकरार: अगले 5 दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, बारिश नहीं होने से बढ़ा तापमान; महेंद्रगढ़ सबसे गर्म
0:30
कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम नगर निगम का JE सस्पेंड: शिकायत का समाधान किए बिना रिसॉल्व्ड दिखाया, दो अन्य जूनियर इंजीनियरों को नोटिस
कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम में CM ने 3 अफसर सस्पेंड किए, 2 को: छुट्टी के दिन ही लेटर जारी; पॉल्यूशन कंट्रोल व सीवेज में लापरवाही बरतने पर एक्शन