
- 1/9
ग्लैमर की चकाचौंध छोड़कर कृष्ण भक्ति में लीन हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित की जिंदगी में अब एक और बड़ी खुशी आई है. शादी के बाद प्रियंका ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है. पति के साथ तस्वीर में बेबी सॉक्स और पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट ने फैंस का ध्यान खींच लिया. कभी फिल्मों में अपनी बोल्ड अदाओं से सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका अब वृंदावन में भक्ति की राह पर हैं और जल्द मां बनने वाली हैं.

- 2/9
प्रियंका ने अपनी इस खुशी को कई दिनों से छिपाकर रखा था. उन्होंने पति के कंधे पर सिर रखे एक तस्वीर शेयर की, जिसमें बेबी सॉक्स भी नजर आए. साथ में पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिखाई दी. प्रियंका ने बताया कि कई दिनों से वह इस छोटे से राज को अपने मन में दबाए बैठी थीं. अब वह दुनिया के साथ अपनी जिंदगी की इस नई खुशी को बांट रही हैं.

- 3/9
इस खुशखबरी के साथ प्रियंका ने बेहद भावुक बात भी लिखी. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक नए अध्याय की शुरुआत नहीं है, बल्कि एक नई दुनिया की शुरुआत है. उन्होंने लिखा कि उनका छोटा सा जादू आने वाला है और राधा रानी और ठाकुर जी के आशीर्वाद से उनकी जिंदगी में नई शुरुआत हुई है. प्रियंका की पोस्ट के बाद फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.

- 4/9
कभी भोजपुरी सिनेमा में प्रियंका पंडित का नाम खूब चलता था. जौनपुर में जन्मी प्रियंका ने भोजपुरी इंडस्ट्री में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे बड़े भोजपुरी सितारों के साथ भी वह स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. एक वक्त ऐसा था जब प्रियंका का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था और इंडस्ट्री में उनकी अच्छी पहचान बन चुकी थी.

- 5/9
लेकिन फिर उनकी जिंदगी में ऐसा विवाद आया जिसने सबकुछ बदलकर रख दिया. प्रियंका का एक कथित MMS अपने बॉयफ्रेंड के साथ वायरल हो गया था. इस वीडियो को लेकर काफी हंगामा हुआ. प्रियंका ने इसे फेक बताया था और इससे इनकार किया था. इस विवाद के बाद उनके निजी रिश्ते पर भी असर पड़ा और उनका बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया.

- 6/9
विवाद के बाद प्रियंका के करियर पर भी असर पड़ने की बात सामने आई. उनका कहना था कि MMS विवाद के बाद उन्हें काम मिलना कम हो गया. जिस इंडस्ट्री में वह तेजी से अपनी जगह बना रही थीं, वहीं अचानक उनके लिए मुश्किलें बढ़ गईं. इस पूरे मामले ने उनकी इमेज और करियर को गहरा झटका दिया.

- 7/9
इसके बाद प्रियंका ने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली और उनका झुकाव कृष्ण भक्ति की तरफ बढ़ता चला गया. उन्होंने खुद को पूरी तरह भगवान कृष्ण की भक्ति में लगा दिया. अब वह वृंदावन में रहती हैं और प्रेमानंद महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर करती हैं. वह खुद को महाराज की शिष्या भी बताती हैं.

- 8/9
भक्ति के इसी सफर के बीच प्रियंका की जिंदगी में प्यार भी आया. उन्होंने प्रेमानंद महाराज के हरि सेवक के साथ गुपचुप शादी की और जिंदगी का नया सफर शुरू किया. शादी को लेकर उन्होंने लंबे समय तक ज्यादा चर्चा नहीं की, और ना ही उन्होंने अभी तक अपने पति का चेहरा दिखाया है. लेकिन अब प्रेग्नेंसी की खबर के साथ उनकी निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है.

- 9/9
कभी भोजपुरी फिल्मों की चमकती दुनिया का हिस्सा रहीं प्रियंका की जिंदगी आज बिल्कुल अलग मोड़ पर है. फिल्मों से दूरी, कृष्ण भक्ति, वृंदावन में नया बसेरा, शादी और अब मां बनने की खुशी- प्रियंका की कहानी में जैसे एक साथ कई मोड़ आ गए हैं. जिस एक्ट्रेस ने मुश्किल दौर के बाद खुद को भक्ति में समेट लिया था, उसकी जिंदगी में अब नन्हे मेहमान की दस्तक एक नई उम्मीद और नई खुशी लेकर आई है.
(IMAGES: Instagram @Priyanka_Pandit)