फ्लाइट को हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने का था इरादा! को-पायलट के खौफनाक मंसूबे आए सामने

Published on 3 अक्टू॰ 2026

फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 को क्रैश करने की कोशिश के मामले में नया दावा सामने आया है. इजरायली मीडिया के मुताबिक, को-पायलट ने जांचकर्ताओं को बताया है कि उसका इरादा विमान को इजरायल में क्रैश करने का था. इससे पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक, को-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हम्मामी (Hamam al-Hammami) के रूप में हुई है.

उस पर फ्लाइट के कैप्टन को चाकू मारने और विमान को तेजी से जमीन की ओर ले जाने का आरोप है. यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने को-पायलट को काबू में कर लिया था, जबकि फ्लाइट में मौजूद रिजर्व पायलटों ने विमान को संभालकर सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड कराया था.

इसके साथ ही आरोपी को-पायलट को लेकर एक और जानकारी सामने आई है. सामने आया है कि आरोपी को-पायलट पर कट्टरपंथी विचारधारा का होने का शक पहले से था. इसी वजह से ओमान ने पहले ही उसके विमान उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया था.  प्रतिबंध के बावजूद को-पायलट को फ्लाईदुबई ने नौकरी पर रख लिया और वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इजरायल को जोड़ने वाले संवेदनशील रूट पर विमान उड़ाने लगा.

सम्बंधित ख़बरें

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ओमान ने को-पायलट को लेकर अपनी चिंताओं की जानकारी दूसरे देशों या एयरलाइंस के साथ साझा की थी या नहीं. उसके कथित कट्टरपंथ की प्रकृति के बारे में भी जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़िएः ओमान में था बैन, सामने आया नाम... कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट का कच्चा चिट्ठा

को-पायलट को UAE भेजा गया

गुरुवार को को-पायलट को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भेज दिया गया. सूत्र के मुताबिक, वहां इजरायली अधिकारियों के उससे पूछताछ करने की उम्मीद है.हालांकि, सूत्र ने यह नहीं बताया कि इजरायल की कौन-सी एजेंसी या अथॉरिटी पूछताछ में शामिल होगी. इस संबंध में पूछे जाने पर इजरायल सरकार के एक अफसर ने बताया कि इजरायली जांचकर्ता UAE की लीडरशिप में चल रही जांच में अमीराती अफसरों के साथ हिस्सा लेंगे. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि विमान में वास्तव में क्या हुआ था. साथ ही संदिग्ध के मकसद और उसके बैकग्राउंड की भी जांच की जाएगी.

UAE के विदेश मंत्रालय ने इस सवाल पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी कि क्या इजरायली अधिकारियों को को-पायलट से पूछताछ करने की अनुमति दी जाएगी.

फ्लाईदुबई ने बताया 'सेफ्टी इंसिडेंट'

घटना पर पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए फ्लाईदुबई के चीफ एग्जीक्यूटिव गैथ अल गैथ ने शुक्रवार को बताया कि अधिकारी मामले की आधिकारिक जांच कर रहे हैं और एयरलाइन इसमें सहयोग कर रही है. उन्होंने कॉकपिट में हुई घटना को 'सेफ्टी इंसिडेंट' बताया. उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर कई सवाल हैं और जांच प्रक्रिया को तथ्यों का पता लगाने का मौका दिया जाना चाहिए.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Live TV