एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

Published on 29 सित॰ 2026

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

2026 एशियाई खेलों में भारत को छठा गोल्ड मिल गया है. बेटियों ने भारत की झोली में यह गोल्ड डाला. गोल्ड जीतने में बेटियों की शानदार हिस्सेदारी देखने को मिल रही है.

Written By : मोहम्मद अलफैज |  Updated at : 29 Sep 2026 06:14 PM (IST)

Preferred Sources

Asian Games 2026 India 6th Gold Womens 4 400m Relay team wins top the table एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

Asian Games 2026 India 6th Gold

Source : @afiindia

भारत ने महिला 4 x 400 मीटर रिले रेस इवेंट में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया. यह 2026 एशियाई खेलों में भारत का छठा गोल्ड रहा. स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम में किरण, मचेत्तिरा पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज शामिल रहीं. भारतीय टीम ने 3:29.69 मिनट में रेस समाप्त की. 

इवेंट में बहरीन की टीम ने दूसरे पायदान पर रहते हुए सिल्वर मेडल जीता. बहरीन की खिलाड़ियों ने 3:30.21 मिनट में रेस खत्म की. भारत और बहरीन के बीच 0.52 सेकेंड का फासला रहा. वहीं चीन की टीम ने तीसरे नंबर पर रहते हुए ब्रॉन्ज अपने नाम किया. चीनी खिलाड़ियों ने 3:31.02 मिनट में रेस समाप्त की.

GOLD! 🥇 India have won the women's 4x400m relay in 3:29.69. Bahrain were 2nd in 3:30.21, and the rest of the field isn't on the board yet. This is India's first athletics gold of these Games.

The feed lists the team as Kiran, Machettira Poovamma, Prachi and Vithya Ramraj. The… pic.twitter.com/1T8z1xMPkz

— Athletics Federation of India (@afiindia) September 29, 2026

एथलेटिक्स में भारत का पहला गोल्ड 

भारत ने क्रिकेट, कबड्डी और शूटिंग में गोल्ड जीता था. अब एथलेटिक्स में भी गोल्ड आ गया है. इसके साथ भारत ने मेडल टैली में 50 का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

विथ्या रामराज दूसरा मेडल 

यह नागोया के एशियाई खेलों में धाविका विथ्या रामराज का दूसरा मेडल रहा. इससे पहले उन्होंने 400 मीटर की हर्डल रेस यानी बाधा दौड़ में ब्रॉन्ज जीता था. अब उन्होंने गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर लिया है. 

बारिश नहीं बन सकी बाधा 

इवेंट के दौरान बारिश हो रही थी, लेकिन फिर भी भारतीय खिलाड़ी कमाल करने में सफल रहे. बारिश उनके लिए बाधा नहीं बन सकी. अक्सर बारिश के दौरान खिलाड़ियों को दौड़ लगाने में दिक्कत होती है. 

मेडल टैली में 10वें पायदान पर भारत 

छठे गोल्ड के साथ भारत मेडल टैली में 10वें पायदान पर पहुंच गया है. कुल मेडल की संख्या 51 पर पहुंच गई है. इसमें 6 गोल्ड के अलावा 21 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह का तीसरा मेडल, 5000 मीटर की रेस में किया कमाल

Published at : 29 Sep 2026 05:47 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola