Published: Mon, 28 Sep 2026 07:34 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2026 08:50 PM (IST)
बुर्ज खलीफा में एक स्टूडियो अपार्टमेंट की कीमत लगभग 5.75 करोड़ रुपये से शुरू होती है, जबकि 3 BHK के ...और पढ़ें

बुर्ज खलीफा में आप भी खरीद सकते हैं फ्लैट। (रॉयटर्स)
HighLights
बुर्ज खलीफा में स्टूडियो अपार्टमेंट की कीमत 5.75 करोड़ रुपये।
3 BHK फ्लैट 14 करोड़ से 28.5 करोड़ रुपये तक उपलब्ध।
निवासियों को मिलती हैं स्काई लाउंज, पूल जैसी विशेष सुविधाएँ।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई का नाम लेते ही सबसे पहले हमारे मन में जो एक इमारत सामने आती है उसका नाम है बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa)। 163 मंजिला दुनिया की सबसे ऊंची ये इमारत इंजीनियरिंग का नायाब नमूना है। दुबई जाने वालों की लिस्ट में ये आलीशान इमारत घूमने के लिए लिस्ट में नंबर एक पर होती है।
क्या आपने मन में कभी ये सवाल आया है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में आपका भी आशियाना हो, और इसके लिए आपको कितनी रकम खर्च करनी होगी। आज हम आपको बताएंगे कि इस नायाब अजूबे में अपने सपनों का घर बनाने के लिए आपको कितना पैसा खर्च करना पड़ेगा?
बुर्ज खलीफा में एक स्टूडियो अपार्टमेंट की कीमत
प्रॉपर्टी पोर्टल बेयूट पर बुर्ज खलीफा में एक स्टूडियो अपार्टमेंट की कीमत करीब 22 लाख दिरहम बताई गई है, जो भारतीय रुपये में देखें तो लगभग 5.75 करोड़ रुपये है। हालांकि, आपको इस कीमत में बड़ा अपार्टमेंट नहीं मिलेगा, हां पर ये जरूर है कि इस कीमत पर अपना सपना पूरा जरूर कर सकते हैं।
6 करोड़ में मिल जाएगा बुर्ज खलीफा में आशियाना
546 वर्ग फुट के इस छोटे अपार्टमेंट में आपको लिविंग कम बेडरूम, छोटा किचिन और बाथरूम मिलेगा। इसके साथ ही पार्किंग स्पेस भी मिलेगा। यहां पर 546 से 548 वर्ग फुट के फ्लेट के लिए आपको 5.75 से 6 करोड़ रुपये तक खर्च करने होंगे। लेकिन अगर आप बुर्ज खलीफा में बड़े साइज का घर खरीदना चाहते हैं तो आपको इससे कई गुना ज्यादा रकम खर्च करनी हो

3 BHK अपार्टमेंट खरीदने के लिए कितना खर्च?
ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, बुर्ज खलीफा में 3 BHK अपार्टमेंट खरीदने के लिए आपको 14 करोड़ रुपये से लेकर 28 करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। यहां 14 करोड़ 3 BHK अपार्टमेंट का बेस प्राइज है, जो 14 करोड़ से लेकर 14.8 करोड़ रुपये तक जा सकता है।
वहीं फ्लोर और सुविधाओं के आधार पर इसकी कीमतों में 28.5 करोड़ रुपये तक जा सकती हैं। जिसमें प्रीमियम क्वालिटी के स्टूडियो अपार्टमेंट शामिल हैं।
बुर्ज खलीफा में रहने वालों को मिलती हैं ये सुविधाएं
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में रहने वालों को कुछ खास सुविधाएं मिलती हैं, जिनमें स्काई लाउंज, स्विमिंग पूल, मीटिंग रूम, बिजनेस सेंटर्स और 3,000 गाड़ियों की पार्किंग। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए यहां वेलनेस सेंटर्स और हेल्थ क्लब भी बनाए गए हैं।
दुबई फाउंटेंन, बुर्ज पार्क और डाउनटाउन दुबई आने वालों के लिए आकर्षण के मुख्य केंद्र हैं। बुर्ज खलीफा में रहने वाले इन खूबसूरत जगहों पर आसानी से जा सकते हैं।