जब बेटियां सुरक्षित महसूस करें, तब बेटी दिवस मनाना... डॉटर्स डे पर कृति सेनन का बयान

Published on 27 सित॰ 2026

जब बेटियां सुरक्षित महसूस करें, तब बेटी दिवस मनाना… डॉटर्स डे पर कृति सेनन का बयान

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन

Kriti Sanon On Daughter’s Day: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लड़कियों की सुरक्षा पर बात की है. उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों का ये हक है कि उन्हें एक ऐसी दुनिया मिले, जहां वो बिना किसी डर के जी सकें, उसे पेपर स्प्रे लेकर न घूमना पड़े और उन्हें ऐसी दुनिया देना हमारी जिम्मेदारी है. कृति सेनन का ये पोस्ट 27 सितंबर को डॉटर्स डे (Daughter’s Day) के मौके पर आया है.

कृति सेनन ने कहा कि जब हम अपनी बेटियों को एक ऐसी दुनिया दें, जहां हमारी बेटियां बिना डर के जी सकें, तब हम बेटी दिवस मनाना चाहिए. कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा, “सोचिए आपकी बेटी आपको फोन करके कहती है, “मुझे लग रहा है कि कुछ आदमी मेरा पीछा कर रहे हैं.” सोचिए वो रात में अकेले घर जा रही है और बार-बार पीछे मुड़कर देख रही है. सोचिए घर पहुंचने से पहले ही उसका फोन बंद हो जाता है. अब जरा इस बात पर गौर कीजिए.”

कृति सेनन ये बातें भा कही

कृति सेनन ने आगे लिखा, “अपनी लाइव लोकेशन शेयर करने से लेकर पेपर स्प्रे साथ रखने तक, पैदल चलने के बजाय कैब बुक करने या सुरक्षित महसूस करने के लिए किसी को फोन करने तक- हमने उसे यही जीवनशैली अपनाने पर मजबूर कर दिया है. जिस दिन कोई बेटी रात में अकेले घर जा सके, अंधेरा होने के बाद पार्क में बैठ सके, जो चाहे वो कपड़े पहन सके, बिना डरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सके या बिना डर के किसी सार्वजनिक जगह पर रह सके, असल में उसी दिन हमें डॉटर्स डे मनाना चाहिए.”

ये भी पढ़ें-

56 या 75, कितने साल के थे मुश्ताक खान? उम्र का कंफ्यूजन हुआ दूर, बेटे ने खुद बताया सच

कपूर खानदान का वो वारिस जिसने 6 दशक पहले National Award लेने से मना कर दिया था, हैरान कर देगी वजह

ये हमारी जिम्मेदारी है- कृति सेनन

कृति ने ये भी कहा, “हर उस बेटी के लिए जिसने कभी घर फोन करके कहा हो, “मैं पहुंच गई हूं.” काश एक दिन आप ऐसी दुनिया में जी पाएं, जहां आपको ये सब न करना पड़े. हमारी बेटियां ऐसी ही दुनिया की हकदार हैं. और उन्हें ऐसी दुनिया देना हमारी जिम्मेदारी है.”

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button