
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’
Anjali Arora Mahakavya Shri Ramayan Katha: सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ अपने ऐलान के बाद से ही चर्चा में है. हालांकि शुरुआत से ही फिल्म को तारीफ कम और ट्रोलिंग का सामना ज्यादा करना पड़ा है. एक तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को बेहद खराब शुरुआत मिली है. वहीं दूसरी तरफ अब फिल्म के एक पोस्टर में की गई भयंकर गलती के चलते मेकर्स की ऑनलाइन ट्रोलिंग भी शुरू हो गई है. एक सीन में वानर सेना में मौजूद एक शख्स चश्मा लगाए नज़र आ रहा है. उस सीन की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग तरह तरह के मीम बना रहे हैं.
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा‘ का जब ट्रेलर आया था तो उसे विजुअल इफेक्ट्स की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था. वहीं कुछ लोगों ने माता सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग पर भी सवाल उठाए थे. पर कास्ट रिवीलिंग वाले एक पोस्टर में सुग्रीव के पीछे वानर सेना में मौजूद एक एक्टर चश्मा पहने दिखाई दिया है, जिसके बाद इस फिल्म के मेकर्स का मजाक उड़ाया जा रहा है.
वानर को चश्मा लगाए देख हैरान हुए लोग
सोशल मीडिया पर ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ये पोस्टर वायरल हो रहा है. पर जैसे ही लोगों की नज़र चश्में पर पड़ी, लोग हैरान रह गए और इतनी भारी गलती पर मेकर्स को घेरना शुरू कर दिया. एक यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “त्रेता युग में भी चश्मा लगाते थे.” एक ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “क्यों नहीं बे, त्रेता युग में लोगों की आंखें नहीं होती थीं क्या?” एक ने लिखा, “इनमें से कोई भी वानर नहीं लग रहा है.”
Treta yug me bhi chashma lagate the 😭 pic.twitter.com/vWsX0L9QJA
— dk (@thefilmyyguyy) September 24, 2026
एक यूजर ने लिखा, “ये कैसी वानर सेना है? इवोल्यूशन कुछ ज्यादा ही जल्दी हो गया.” एक ने लिखा, “रे बेन मेटा का रिकॉर्डिंग वाला होगा.” एक ने फिल्म पर ही सवाल उठाया और कहा, “मैं सोच रहा हूं कि उन्होंने ये फिल्म बनाई ही क्यों?”

फिल्म का पोस्टर
मेकर्स ने जो कास्ट रिवील की, उससे ये पोस्टर गायब
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर अब मेकर्स के आधिकारिक इंस्टा पेज पर नहीं है. महोबिया फिल्म प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम पेज पर तीन दिन पहले मेकर्स ने फिल्म के तमाम कैरेक्टर्स को रिवील किया था.
इनमें दशरथ, विश्वामित्र, कैकेयी, मंथरा, परशुराम, विभीषण, सूर्पणखा जैसे रामायण के अहम कैरेक्टर्स शामिल हैं. हालांकि इस फेहरिस्त में सुग्रीव वाला वो विवादित पोस्टर नहीं है.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More