लव जिहाद के आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग के बीच बोले- 'गौरी हिंदू नहीं ईसाई हैं'
Aamir Khan React on Love Jihad Allegations: आमिर खान की तीसरी शादी के बाद से ही उनपर कई हिंदू संगठनों ने उनपर लव जिहाद का आरोप लगाया है. ऐसे में अब आमिर ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है.
Aamir Khan React on Love Jihad Allegations: आमिर खान की तीसरी शादी के बाद से ही उनपर कई हिंदू संगठनों ने उनपर लव जिहाद का आरोप लगाया है. ऐसे में अब आमिर ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/15/aamir-khan-4-2026-07-15-09-46-19.jpg)
Aamir Khan
Aamir Khan React on Love Jihad Allegations: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. 61 साल की उम्र में बिजनेसवुमेन गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने के बाद एक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इतना ही नहीं कुछ हिंदू संगठनों ने उनकी शादी पर सवाल उठाते हुए उन पर 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. कुछ संगठनों की ओर से उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन और बयानबाजी भी देखने को मिली. अब इन तमाम विवादों के बीच आमिर खान ने पहली बार अपनी शादी, परिवार और धर्म से जुड़े सवालों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका परिवार हमेशा से सभी धर्मों का सम्मान करने वाला रहा है और उनकी शादी को किसी धार्मिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए.
'हमारा परिवार सभी धर्मों को अपनाने वाला रहा है'
डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी को लेकर हो रही आलोचनाओं पर जवाब देते हुए कहा कि उनका परिवार हमेशा से बेहद उदार और सभी धर्मों का सम्मान करने वाला रहा है. आमिर ने कहा, "सच्चाई ये है कि हमारा परिवार बहुत मिलनसार और सबको साथ लेकर चलने वाला है. मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवारों में हुई है. मेरी बेटी आयरा की शादी भी एक हिंदू से हुई है. मेरे चचेरे भाई मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की है." उन्होंने आगे कहा कि उनके परिवार में कभी भी धर्म को रिश्तों के बीच दीवार नहीं बनने दिया गया.
'गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला'
आमिर खान ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो उनकी शादी को धर्म परिवर्तन से जोड़कर देख रहे हैं. एक्टर ने साफ किया कि उनकी किसी भी पत्नी ने शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला. उन्होंने कहा, "रीना, किरण और अब गौरी... तीनों ने मुझसे शादी करते समय अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादी सिविल मैरिज थी. हमने हमेशा कानून के तहत शादी की और कभी किसी पर धर्म बदलने का दबाव नहीं डाला." आमिर ने ये भी बताया कि गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं और उन्होंने शादी के बाद भी अपना धर्म नहीं बदला है.
'गौरी धार्मिक मामलों में बहुत सख्त नहीं हैं'
गौरी स्प्रैट के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि वो ईसाई परिवार से आती हैं, लेकिन धार्मिक मामलों में बहुत कट्टर नहीं हैं. उन्होंने कहा, "गौरी ईसाई हैं, लेकिन वो धर्म का बहुत सख्ती से पालन नहीं करतीं. जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जिंदगी और भी खूबसूरत और मजेदार होती जा रही है." आमिर के इस बयान को सोशल मीडिया पर भी काफी शेयर किया जा रहा है.
100 करोड़ के स्काइविला की खबरों पर भी दी सफाई
इन दिनों आमिर खान के मुंबई के पाली हिल स्थित घर को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि एक्टर करीब 100 करोड़ रुपये का मल्टी-जेनरेशन स्काइविला बनवा रहे हैं. इन खबरों पर भी आमिर ने अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है और ये पूरा मामला उनके हाउसिंग सोसायटी के रीडेवलपमेंट से जुड़ा हुआ है. आमिर ने कहा, "हमारे अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स का रीडेवलपमेंट हो रहा है, जैसा मुंबई के कई इलाकों में हो रहा है. ये सिर्फ मेरा फैसला नहीं है. हमारी हाउसिंग सोसायटी के कुल 24 सदस्य हैं और सभी की सहमति से ये फैसला लिया गया है." उन्होंने आगे बताया कि सोसायटी में एक बिल्डर ने बड़ी संख्या में फ्लैट खरीदे हैं, इसलिए इमारत के बड़े हिस्से का मालिक वही है और पूरा प्रोजेक्ट उसी रीडेवलपमेंट प्रक्रिया का हिस्सा है.
ये भी पढ़ें: 'मैं वर्जिन हूं...', शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को लेकर किया भद्दा कमेंट, बोलीं- 'जहां गई, लड़के के साथ अफेयर रहा'
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें