जिन बच्चों के हाथ में मोबाइल नहीं, उनके गजब के होते कारनामे! बच्चे की शरारत देख लोगों को याद आया अपना बचपन
-
Written By:
हितेश तिवारी
Updated On: Jul 14, 2026 | 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Funny Kid Viral Video : एक बच्चे का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दूध की डोलची के हैंडल में अपनी गर्दन फंसा लेता है। बच्चे की शरारत ने लोगों को हंसाने के साथ उनकी यादें भी ताजा कर दीं।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
विस्तार
Childhood Memories : सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों की शरारतों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हंसा देते हैं तो कुछ उन्हें अपने बचपन की याद दिला देते हैं।
इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपनी जिज्ञासा के चलते ऐसी हरकत कर बैठता है कि पूरा परिवार परेशान हो जाता है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने कहा कि बचपन में उन्होंने भी कुछ न कुछ ऐसा ही कारनामा जरूर किया होगा।
आजकल बच्चों को अगर मोबाइल न मिले, तो घर में ऐसा माहौल बन
जाता है मानो कोई राष्ट्रीय आपातकाल लग गया हो! 😂📱 pic.twitter.com/2sHG2cROto — sangeeta sahu (@sangeetasa19) July 13, 2026
बच्चों के गजब के कारनामों का वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे ने दूध लाने वाले कैन, जिसे आम बोलचाल की भाषा में डोलची कहा जाता है, उसके हैंडल में अपनी गर्दन फंसा ली। गर्दन फंसने के बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगता है।
वहीं उसकी मां बड़ी सावधानी से हैंडल को काटकर निकालने की कोशिश करती नजर आती है, ताकि बच्चे को किसी तरह की चोट न पहुंचे। वीडियो में बच्चे की मासूमियत और शरारत दोनों साफ दिखाई देती हैं। यही वजह है कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ये खबर भी पढ़ें : उत्तराखंड में शराब के नशे में दिल्ली के पर्यटकों का हंगामा, स्थानीय लोगों पर किया हमला; VIDEO वायरल
बच्चों की शरारतें ही बचपन को यादगार बनाती हैं
इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @sangeetasa19 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “आजकल बच्चों को अगर मोबाइल न मिले तो घर में ऐसा माहौल बन जाता है, मानों कोई राष्ट्रीय आपातकाल लग गया हो।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जिज्ञासु मन जब भटकता है तो ऐसी कारस्तानियां हो ही जाती हैं। बचपन में सही-गलत की समझ कहां होती है।” वहीं कई अन्य यूजर्स ने भी अपने बचपन के ऐसे ही किस्से साझा करते हुए कहा कि बच्चों की शरारतें ही बचपन को खास बनाती हैं।
