शुभमन गिल अकेले पूरी पाकिस्तान टीम पर भारी; इंग्लैंड दौरे के हैरान कर देने वाले आंकड़े
Sep 10, 2026 01:24 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। एजबेस्टन में जारी तीसरे टेस्ट में भी उनकी पूरी टीम 133 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की इस बेइज्जती के बीच शुभमन गिल के कुछ आंकड़े सामने आए हैं।

शुभमन गिल ने पाकिस्तान से ज्यादा इंग्लैंड दौरे पर रन बनाए
बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड का दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले 2 टेस्ट मैच हारने के बाद आधे दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों के साथ कोचिंग स्टाफ बदल दिया, खिलाड़ियों के फोन जब्त करवा लिए, मगर नतीजा नहीं बदला बल्कि सिचुएशन और खराब हो गई। एजबेस्टन में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 133 रनों पर ही सिमट गई, बाबर आजम समेत टॉप-5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। पाकिस्तान की टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसके टॉप-5 बल्लेबाज इंग्लैंड में पहली पारी में सिंगल डिजिट पर आउट हुए हैं।
पाकिस्तान के इस खराब प्रदर्शन के बीच शुभमन गिल से जुड़े कुछ हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इन आंकड़ों को देख पाकिस्तान की पूरी टीम शर्मा जाएगी।
शुभमन गिल ने बनाए पाकिस्तान की पूरी टीम से ज्यादा रन
पिछले साल जब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी तो शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। सीरीज से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर हर किसी को हैरान कर दिया था। उस समय ऐसा लग रहा था कि शुभमन गिल की यंग ब्रिगेड का ऐसा हाल होगा जैसा अब पाकिस्तान का हो रहा है।
हालांकि कप्तान ने टीम को सामने से लीड करते हुए सही दिशा। भारत वह सीरीज जीत तो नहीं पाया, मगर हारा भी नहीं। भारत बनाम इंग्लैंड 2025 टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी।
इस सीरीज में शुभमन गिल का बल्ला खुब चला था। एक दोहरे शतक, 4 शतक समेत सीरीज में सबसे अधिक 754 रन बनाए थे। वह डॉन ब्रेडमैन (810) के बाद एक टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड दौरे पर बनाए 743 रन
पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर अभी तक 3 टेस्ट मैचों की 5 पारियों में बैटिंग कर चुकी है। इस दौरान उनकी टीम पूरी टीम शुभमन गिल के 754 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाईं हैं। जी हां, पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड दौरे पर 5 पारियों में कुल 743 रन बनाए हैं, वह गिल के रिकॉर्ड से 11 रन पीछे हैं, अभी उन्हें एक पारी में और बल्लेबाजी करना या फिर कहें बेइज्जत होना बाकी है।
पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के इस दौरे को लंबे समय तक नहीं भुला पाएगा।
लेखक के बारे में
Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें