'हनुमान अंश' की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद अब 'साई बाबा' बन रही फिल्म, इस दिन होगी रिलीज

Published on 7 सित॰ 2026

'हनुमान अंश' की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद अब 'साई बाबा' बन रही फिल्म, इस दिन होगी रिलीज

Sai Baba Movie Released Date: नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है. वहीं, अब 'साई बाबा' पर भी फिल्म बनने जा रही है.

Sai Baba Movie Released Date: नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है. वहीं, अब 'साई बाबा' पर भी फिल्म बनने जा रही है.

author-image

New Update

Tera Sai

Tera Sai Photograph: (Social Media X)

Sai Baba Movie Released Date: सिनेमाघरों में इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' धमाल मचा रही हैं. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी इसकी कमाई जारी है. इस बीच अब  शिरडी के साई बाबा पर फिल्म आ रही है और मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है.

साइ बाबा पर बन रही फिल्म

बता दें, साई बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित अपकमिंग फिल्म का नाम ‘तेरा साई’(Tera Sai) है, जिसकी चर्चा लंबे समय से चल रही है. वहीं, हनुमान अंश की सफलता के बीच अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से  पर्दा उठा दिया है. शैलेश एस. सांघवी के प्रोडक्शन में बन रही ये फिल्म 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म का निर्देशन और लेखन पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) ने किया है. 

संजय मिश्रा निभाएंगे साई बाबा का किरदार

‘तेरा साई’ में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) साई बाबा के रोल में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट के साथ संजय मिक्षा का लुक भी सामने आ चुका है, जिसमें वो साई बाबा के रूप में दिखाई दे रहे हैं. ये पहली बार है जब संजय मिश्रा इस तरह के आध्यात्मिक और धार्मिक किरदार को बड़े पर्दे पर निभाते नजर आएंगे. मेकर्स के मुताबिक, एक्टर ने किरदार को बेहद सहज और गंभीर अंदाज में पेश करने की कोशिश की है.

— taran adarsh (@taran_adarsh) September 7, 2026

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection: मात्र 2 करोड़ में बनी हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, जानें कमाई

फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर

संजय मिश्रा के अलावा फिल्म में सयाजी शिंदे (Sayaji Shinde), मनोज जोशी (Manoj Joshi), ओंकार दास मानिकपुरी (Omkar Das Manikpuri), अविका गौर (Avika Gor) और रोहन मेहरा (Rohan Mehra) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म की कहानी साई बाबा के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के संदेश के इर्द-गिर्द दिखाई जाएगी. फिल्म में आस्था, उम्मीद, और इंसानियत जैसे पहलुओं पर ज्यादा फोकस किया जाएगा.

पलाश मुच्छल ने संभाली निर्देशन की कमान

‘तेरा साई’ का निर्देशन और लेखन  म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल ने किया है.बता दें,  कुछ समय पहले पलाश प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर  सुर्खियों में थे. दरअसल, पलाश की शादी भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से होने वाली थी. लेकिन शादी के दिन ही उनकी शादी टूट गई थी. सिंगर पर चीट करने का आरोप लगा था. हालांकि पलाश ने इन खबरों को झूठा बताया था और अब वो तेरा साई फिल्म लेकर आ रहे हैं.

चार भाषाओं में  रिलीज होगी फिल्म

वहीं, ‘तेरा साई’ की बात करे तो ये फिल्म सिर्फ हिंदी में नहीं बल्कि मराठी, तेलुगु और तमिल भाषा में भी रिलीज की जाएगी. फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन Cinepolis India करेगा, जिससे इसे देशभर में बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है. ऐसे में अब दर्शकों की नजर संजय मिश्रा के साईं बाबा वाले किरदार पर टिकी है. फिल्म 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और साई बाबा की शिक्षाओं और मानवता के मैसेज को बड़े पर्दे पर दिखाएगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'डॉन अब घर में है', माही विज को एक्स पति जय भानुशाली ने किया सपोर्ट, पोस्ट में कही ये बात