वरुण धवन बने किसान! गांव में करते नजर आए खेती, एक्टर को फावड़ा चलाते देख लोग बोले- 'असली जिंदगी तो अब जी रहे हो'

Published on 3 सित॰ 2026

वरुण धवन बने किसान! गांव में करते नजर आए खेती, एक्टर को फावड़ा चलाते देख लोग बोले- 'असली जिंदगी तो अब जी रहे हो'

Varun Dhawan Farming: वरुण धवन ने कुछ दिनों पहले एक खेत खरीदा था. अब वह उसी जमीन पर खेती करते हुए नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलक शेयर की है. जिस पर फैंस ने रिएक्ट किया है.

Varun Dhawan Farming: वरुण धवन ने कुछ दिनों पहले एक खेत खरीदा था. अब वह उसी जमीन पर खेती करते हुए नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलक शेयर की है. जिस पर फैंस ने रिएक्ट किया है.

author-image

New Update

Varun Dhawan (2)

Photograph: (varundvn/Instagram)

Varun Dhawan Farming: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varan Dhawan) ने कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में खेती के लिए जमीन खरीदी थी. उन्होंने इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की थी. एक्टर ने बताया था कि उन्होंने एक खेत खरीदा है. इसके साथ उन्होंने यह भी दिखाया था कि उनका खेत कहां तक फैला हुआ है. अब वरुण धवन ने इसी जमीन पर खेती शुरू कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलक शेयर की है. जिसमें वह खेत में काम करते हुए नजर आए. इतना ही नहीं वह फावड़ा भी चलाते हुए नजर आए. वहीं, एक अन्य फोटो में वह किसान की तरह जमीन में धान भी बोते हुए नजर आए. उनकी इन फोटो को देखकर फैंस ने रिएक्ट किया है. 

वरुण धवन बने किसान!  गांव में करते नजर आए खेती

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर की है, उसमें वह खेत में धान बोते हुए और दलदली मिट्टी में घुसकर फावड़ा चलाते हुए नजर आए. वह खेत में काम करते हुए काफी खुश दिखाई दे रहे थे. उन्होंने इस दौरान सफेद रंग के कपड़े पहन रखे थे. वरुण धवन इन तस्वीरों में बिल्कुल आम किसान की तरह काम करते दिखे. एक्टर ने सोशल मीडिया पर कई फोटो शेयर की और इसके साथ लिखा- 'खेती शुरू.'  ऐसे में समझा जा सकता है कि एक्टर ने ये खेत अपने शौक के लिए खरीदा है और वह यहां पर अपनी पसंद की चीजों को उगाह रहे हैं. 

फैंस ने दिया रिएक्शन

वरुण धवन की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं. एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कमेंट कर लिखा, 'बेस्ट लाइफ'.  वहीं, जरीन खान ने कहा, 'बहुत प्यारा', इसके साथ ही वरुण के फैंस ने कहा कि वह अपनी बेस्ट लाइफ जी रहे हैं. ज्योति नाम की यूजर ने कमेंट किया, 'इतने दिन तो ऐसे ही लोगों को एंटरटेन करने में गुजार दिए. लेकिन अब असली जिंदगी जी रहे हो. बधाई हो आप अपने आप से मिल रहे हो.'  दूसरे ने कहा 'ये बहुत अच्छा काम है, क्या फिल्म के पीछे पड़े रहते हैं.' इसके साथ ही तीसरे ने कमेंट किया, 'बहुत बढ़िया. आपके चेहरे की मुस्कान बहुत कुछ कहती है. अपना यह जोश बनाए रखें.' वहीं, चौथे ने कहा, 'आप पर बहुत गर्व है.' 

वरुण ने अगस्त में खरीदा था खेत, कही थी यह बात

बताते चलें कि वरुण धवन ने इसी महीने ऐलान किया था कि उन्होंने खुद का खेत खरीदा है और एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. उसमें वह खेत में खड़े होकर चाय-बिस्किट खाते नजर आए. साथ में कहा था, 'दोस्तों, मैं आपके साथ एक खबर शेयर करना चाहता हूं. यह मेरी लाइफ की सबसे बड़ी कामयाबी है. मैंने एक खेत खरीदा है. यह खेत. मैंने इसे लिया है, और मुझसे यह मत पूछना कि क्यों, लेकिन बस यहां खड़े होकर इस मौसम में चाय और बिस्किट का मजा लेना वाकई कमाल का है.'

इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि वरुण के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स के पास खुद का खेत और फार्म हाउस है. इनमें जैकी श्रॉफ से लेकर सुनील शेट्टी, जूही चावला, सलमान खान, सोनू सूद, सुनील लहरी, प्रीति जिंटा, आर माधवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी तक का नाम शामिल है.

वरुण धवन का वर्कफ्रंट

वरुण धवन के वर्कफ्रेंट की बात करें तो उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से किया था.  आखिरी बार वह फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आए थे. इसका डायरेक्शन उनके पिता डेविड धवन ने किया था. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी कोई खास कमाल नहीं कर पाई. इसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आई थी. 

ये भी पढ़ें: मुस्लिम शख्स थिएटर में देखने पहुंचा हनुमान अंश, श्रद्धा में उतार दीं चप्पलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल