सोनभद्र में भारी बारिश से उफान पर नदियां: रिहंद, ओबरा, कनहर, नगवां बांधों के गेट खुले, सोन नदी ने विकराल रूप लिया - Sonbhadra News

Published on 1 सित॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sonbhadra
  • Sonbhadra Flood Alert | Son River & Dams Overflowing Water Release

सोनभद्र में भारी बारिश से उफान पर नदियां:रिहंद, ओबरा, कनहर, नगवां बांधों के गेट खुले, सोन नदी ने विकराल रूप लिया

मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इससे जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। जलस्तर बढ़ने के कारण रेणुकूट स्थित रिहंद बांध के तीन गेट और ओबरा डैम के चार गेट खोले गए हैं।

इनसे 20,800 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कनहर बांध के भी 11 गेट खोलकर 50 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी निकाला जा रहा है। धंधरौल और नगवां बांध का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिसके चलते नगवां बांध के 7गेट खोलने पड़े हैं।

तेज बारिश से नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

तेज बारिश से नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

मध्य प्रदेश के बाणसागर से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद चोपन क्षेत्र में सोन नदी ने विकराल रूप ले लिया है। नदी का तेज बहाव और लगातार बढ़ता जलस्तर किनारे बसे लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।

तेज बारिश से नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

तेज बारिश से नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

बारिश के कारण शहरी और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर में बारिश और नालियों का पानी घरों में घुस गया है। ओबरा नगर क्षेत्र के भी कई निचले इलाके पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों पर पानी भरने से दर्जनों घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

तेज बारिश से नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

तेज बारिश से नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

इस बीच, बढ़ते जलस्तर को देखने के लिए नदी और बांधों के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो रही है।चोपन में सोन नदी के तेज बहाव के बीच छोटे बच्चों को नहाते देखा गया, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

डीएम चर्चित गौड़ ने तटीय क्षेत्रों के ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए अभिभावकों से कहा है कि वे बच्चों और मवेशियों को बांधों तथा उफनाती नदियों के आसपास बिल्कुल न जाने दें। प्रशासन की टीमें लगातार क्षेत्रों में मुस्तैद रहकर निगरानी कर रही हैं और नदी किनारे बसी बस्तियों को हर स्थिति का सामना करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

.