'मेरे कंधे पर हाथ रखा और...', सड़क पर मौनी रॉय संग हुआ कुछ ऐसा, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
Mouni Roy on Casting: टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी पहली कास्टिंग का किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है.
Mouni Roy on Casting: टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी पहली कास्टिंग का किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/01/mouni-roy-3-2026-09-01-13-29-54.jpg)
Mouni Roy Photograph: ((Youtube)/Screengrab)
Mouni Roy on Casting: टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें पहचान एकता कपूर के शो नागिन से मिली है. वहीं, अब हाल ही में मौनी ने अपनी पहली कास्टिंग का किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है. तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस को उनका पहला शो कब और कैसे मिला था.
मौनी रॉय ने शेयर की कॉलेज की यादें
हाल ही में फेमस डायरेक्टर और व्लॉगर फराह खान मौनी रॉय के घर पहुंची. इस दौरान फराह ने मौनी का खूसबूसरत घर फैंस को दिखाया और एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से फराह के साथ शेयर किए. मौनी ने बताया कि उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से की थी. उन्होंने मिरांडा हाउस से इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई की और उसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री ली थी.
कैसे मिला मौनी को पहला शो?
वहीं, जब फराह खान (Farah Khan) ने मौनी से उनके पहले टीवी ब्रेक को लेकर सवाल किया तो मौनी ने बताया, 'मैं यूनिवर्सिटी के बाहर चल रही थी. एकता मैम की टीम के किसी शख्स ने मुझे सड़क पर चलते हुए देखा और मेरे कंधे पर हाथ रखकर कहा...' ये सुनकर फराह हैरान हो गईं और बोलीं, 'सच में ऐसा हुआ था? क्या बात कर रही हो? हम तो बस ऐसी कहानियां सुनते हैं कि कोई कैफे में बैठा था और किसी ने उसे देख लिया!'
ये भी पढे़ं- कौन हैं दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी? 'हनुमान अंश' के वायरल भजन ने बदली किस्मत
एक्टिंग बनने के बारे में नहीं सोचा था
बातचीत में आगे मौनी हंसते हुए कहती हैं- 'लेकिन मेरे साथ सच में ऐसा हुआ था. बिल्कुल ऐसे ही मुझे काम मिला. वो 'क्योंकि' था, जिसमें मैंने स्मृति ईरानी दी की ग्रैंड-ग्रैंड डॉटर का किरदार निभाया था.' वहीं, मौनी ने ये भी बताया कि जब वो मुंबई आई थीं, तब वो एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचती थी. उन्होंने कहा- 'जब मैं बॉम्बे आई थी, तब हम इंडियन स्ट्रीट थिएटर कर रहे थे. मुझे लगा था कि मैं समर जॉब के लिए आई हूं. तीन-चार महीने काम करूंगी और फिर दिल्ली वापस चली जाऊंगी.'
क्यों एक्टिंग का करियर अपनाया?
मौनी (Mouni Roy) ने बताया कि समय के साथ-साथ उन्हें मुंबई शहर पसंद आ गया था और फिर उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के बारे में सोचा. मौनी ने कहा- 'मुंबई आने के बाद ये शहर पसंद आ गया और मैंने यहीं रहकर अपना करियर बनाने का फैसला किया.' मौनी के करियर की बात करे तो उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi ) से डेब्यू किया था. हालांकि उन्हें पहचान एकता के शो नागिन से मिली थी और आज भी उन्हें नागिन के लिए ही जाना जाता है.
मौनी रॉय का वर्कप्रंट
मौनी के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस को आखिरि बार वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा गया था. इस फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में थी. वहीं, मौनी वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' में भी नजर आईं. इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आएगा. वहीं, एक्ट्रेस डायरेक्टर सुरेश कृष्णा की लव स्टोरी में लीड में नजर आ सकती है. इसके अलावा उनके पास लुगु फिल्म 'Vishwambhara' भी लाइन में है, जिसमें चिरंजीवी भी नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज से पहले मचाया भौकाल, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों रुपये