Published on 31 अग॰ 2026 भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1921 - भारतीय क्रिकेटर माधव मंत्री का जन्म। 1923 - ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा शहरों में तबाही मचाई। 1939 - जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ। 1942 - रास बिहारी बोस ने इंडियन नैशनल आर्मी की स्थापना की। 1947 - भारतीय मानक समय को अपनाया गया। 1947 - भारत के राजनीतिज्ञों में से एक पी. ए. संगमा का जन्म। 1956 - भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई। 1956- राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना। 1962 - महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी। 1964 - इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी। 1965 - पाकिस्तानी फौजों ने कश्मीर में संघर्षविराम रेखा को पार किया। 1966 - भारतीय इंजीनियर और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का जन्म। 1994 - उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया। 1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एम.सी. मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया। 1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए। 2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया। 2003 - लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता। 2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया। 2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई। 2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयॉर्क में निधन। 2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे। 2008 - वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की। 2009- वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया। 2018 - जैन धर्म के भारतीय दिगम्बर पंथ के प्रसिद्ध मुनि तरुण सागर का निधन।