‘मन की बात’ देश के जन-जन को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम : तरुण चुघ

Published on 30 अग॰ 2026

‘मन की बात’ देश के जन-जन को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम : तरुण चुघ

August 30, 2026

‘मन की बात’ देश के जन-जन को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम : तरुण चुघ

अमृतसर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने लाहौरी गेट स्थित अपने कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं साथियों के साथ सुना। इस अवसर पर तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को नवाचार, नशामुक्त भारत, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, किसानों की नई सोच, पर्यावरण संरक्षण और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रधानमंत्री देश के उन अनगिनत नागरिकों के प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं, जो बिना किसी प्रचार की अपेक्षा के समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक कार्य कर रहे हैं। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ का आह्वान पंजाब के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। पंजाब की युवा शक्ति को नशे से दूर रखकर शिक्षा, खेल, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता से जोड़ना केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार के माध्यम से देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह शैंटी, रमन अरोड़ा, राजेश मेहता, पूर्व पार्षद लविंदर बंटी, नरेश काका, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप बहल, मंडल महामंत्री गौरव भाटिया, टकसाली भाजपा नेता तरविंदर बिल्ला, नरेश नेत्रपाल, रमन दुआ, भाजपा नेता विशाल शूर, बी.एस. सोहल, अमरेश कपूरिया, अरुण खन्ना, पवन चावला, राज कुमार बिट्टू, सुरेश कपूर, जतिंदर पप्पी, अनूप अरोड़ा, राकेश गोपाला, अशोक भगत, रॉबिन तलवार, बलदेव धवन, रमन मेहता, विक्रम, स्वच्छ भारत अभियान पंजाब के सह-संयोजक तरुण अरोड़ा, जिला प्रेस सचिव राघव खन्ना, डॉ. जी.एस. मेहता, सूरज जायसवाल, अनिल कुमार, बिल्ला भट्टी, दीपक भगत, युवा मोर्चा से माधव शर्मा, सिमरप्रीत सिंह वालिया, हरिओम, वरुण अग्रवाल, अंकुर चोपड़ा, कार्तिक महाजन, नितिन मेहता, सुरिंदर मेहरा, सतीश अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह, रामा, मानिक कपूर, अमीर चंद सोढ़ी, वरयाम सिंह बिट्टू, संजय कुमार, अमित वरमानी, बलजिंदर सिंह, शिव चरण, दिनेश, जतिंदर कुमार, परमजीत सिंह, अशोक कुमार, मानव भट्टी, निखिल नेत्रपाल, शिवम सरपाल, अभिषेक शर्मा, चेतन कुमार, ब्रिज मोहन, कारज दियोल एवं किशन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्टी के साथी उपस्थित रहे।