समय रैना के 'बिहारी जोक' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने दी प्रतिक्रिया; सुनाया खुद से जुड़ा किस्सा, जानिए क्या बोले?

Published on 29 अग॰ 2026

कॉमेडियन समय रैना और शेरोन वर्मा ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के हालिया एपिसोड में बिहारियों और कश्मीरी पंडितों को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिस पर विवाद छिड़ गया है। दोनों ने मजाक में आपत्तिजनक कमेंट किया है। इसे लेकर अब मनोज बाजपेय की प्रतक्रिया सामने आई है। उन्होंने करियर के शुरुआत में दिल्ली में खुद के साथ हुई एक घटना का भी जिक्र किया है। 

विज्ञापन

Actor Manoj Bajpayee reacted to standup comedian Samay Raina Indias Got Latent 2 Bihari joke row

मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj

'खुद पर हंसना बर्दाश्त करना आना चाहिए'
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, 'हमें खुद पर हंसना बर्दाश्त करना आना चाहिए। मगर, साथ ही हमें सम्मान भी रखना चाहिए, न सिर्फ अपने लिए, बल्कि उस व्यक्ति के लिए भी जिसके साथ हम बैठे हैं और वह व्यक्ति जहां से आया है, उसके लिए भी। यह बहुत जरूरी है। अगर दो लोग एक-दूसरे के साथ सहज होते हैं, तो वे हमेशा एक-दूसरे पर हंसते हैं'।

मनोज बाजपेयी ने सुनाया पुराना किस्सा
इस सिलसिले में बात करते हुए मनोज ने खुद से जुड़ा किस्सा भी सुनाया। यह उनके दिल्ली में शुरुआती दिनों की बात है। उन्होंने कहा, 'जब मैं दिल्ली में था, तब मैं 18 साल का था। मैं बस में आगे के दरवाजे से चढ़ने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि यह मेरा पहला अनुभव था। मुझे शहर के नियम पता नहीं थे। तब ड्राइवर ने मेरी तरफ देखा और चिल्लाया, 'अरे बिहारी, पीछे के दरवाजे से चढ़ो'।

एक्टर बने बताया, 'ड्राइवर को पता नहीं था कि मैं बिहार से हूं, लेकिन असल में मैं बिहार से ही हूं। इसलिए, उनके लिए जो भी वैसी गलती करता था, वह बिहार से ही होता था। मुझे इससे कोई बुरा नहीं लगा, क्योंकि एक तो, उनकी बात सही थी कि मैं बिहार से हूं। दूसरा, मैं भी गलत नहीं था, क्योंकि मैं शहर में नया था और यहां की चीजों से बिल्कुल अनजान था। लेकिन जब मेरी दोस्ती अलग-अलग राज्यों के लोगों से हुई, तो हम एक-दूसरे की बातों पर हंसा करते थे'।

Actor Manoj Bajpayee reacted to standup comedian Samay Raina Indias Got Latent 2 Bihari joke row

समय रैना, शेरोन वर्मा - फोटो : यूट्यूब

कब रिलीज होगी मनोज की फिल्म?
मनोज बाजपेयी ने कहा, 'हमें कभी बुरा नहीं लगा या हम कभी आहत नहीं हुए। लेकिन हां, समस्या तब होती है, जब बाहर से आया कोई व्यक्ति आपके या समुदाय के लिए परेशानी का कारण बन जाए। तब समस्या होती है। जब तक ऐसा नहीं होता, हमें एक-दूसरे पर और खुद पर भी हंसने में सक्षम होना चाहिए। यह एक बेहद स्वस्थ समाज की निशानी है'। 
मनोज की फिल्म 'लास्ट मैन इन टावर' 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होगी।

क्या है समय से जुड़ा विवाद?

  • समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' के हालिया एपिसोड में शेरोन वर्मा और समय रैना ने एक-दूसरे के राज्यों पर मजाकिया अंदाज में आपत्तिजनक टिप्पणी की। 
  • समय ने शेरोन के बिहारी होने पर मजाकिया अंदाज में कहा, इसे 'इबोला' का मतलब 'ए बोला' लगता है। 
  • वहीं, शेरोन ने समय के कश्मीरी होने पर तंज कसते हुए कहा कि उसे 'स्टोन्ड' होना पसंद है। 
  • इसके बाद समय रैना ने कहा, 'पता है, शरोन वर्मा एक बिहारी हैं, जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई। बस, बिहारियों वाली बातें'। 
  • इस पर शेरोन ने कहा, 'कम से कम मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा था'। 
  • बिहारी प्रवासियों और कश्मीरियों के पलायन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर की गई इसी टिप्पणी पर विवाद छिड़ गया है।