'मुझे मारा, टॉर्चर किया...', काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव को लेकर किया बड़ा खुलासा? रिश्ते को लेकर कही ऐसी बात

Published on 29 अग॰ 2026

'मुझे मारा, टॉर्चर किया...', काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव को लेकर किया बड़ा खुलासा? रिश्ते को लेकर कही ऐसी बात

Kajal Raghwani Serious Allegations on Khesari Lal Yadav: काजल राघवानी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

Kajal Raghwani Serious Allegations on Khesari Lal Yadav: काजल राघवानी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

author-image

New Update

khesari lal Kajal Raghwani

khesari lal yadav-Kajal Raghwani

Kajal Raghwani Serious Allegations on Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया. काजल ने शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ और खेसारी लाल यादव से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी.

सबसे ज्यादा चर्चा काजल के उस बयान की हुई, जिसमें उन्होंने अपने पुराने रिश्ते के दौरान मारपीट और तकलीफ झेलने की बात कही. काजल ने बताया कि रिलेशनशिप के दौरान उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा था. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि वो अपने पुराने रिश्ते और खेसारी लाल यादव की बात कर रही हैं. काजल की बातों को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने खेसारी लाल यादव को जिम्मेदार मानते हुए उनकी आलोचना भी शुरू कर दी. हालांकि अब ‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो ने इस पूरे मामले में एक बड़ा ट्विस्ट ला दिया है.

काजल ने खेसारी को लेकर किया बड़ा खुलासा

‘भोजपुरी बवाल’ के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें शो के होस्ट शुभांकर मिश्रा काजल राघवानी से उनके पुराने बयान को लेकर सीधा सवाल करते नजर आ रहे हैं. शुभांकर काजल से कहते हैं कि अगर वो किसी घटना का जिक्र कर रही हैं तो उसे पूरी तरह स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि उनकी बात सुनने के बाद 99 प्रतिशत लोगों के दिमाग में यही गया कि खेसारी लाल यादव ने उनकी पिटाई की थी. उनकी ये बात सुनते ही काजल के चेहरे के हाव-भाव बदल जाते हैं. इसके बाद वो बिना किसी घुमाव के एक बड़ी बात कहती हैं. काजल साफ शब्दों में कहती हैं कि “खेसारी जी ने मुझे नहीं मारा है.” एक्ट्रेस का ये बयान सामने आने के बाद अब पूरा मामला और भी दिलचस्प हो गया है. क्योंकि इससे पहले उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ज्यादातर चर्चा खेसारी लाल यादव को लेकर ही हो रही थी.

फिर किसने की थी काजल की पिटाई?

काजल के ये कहने के बाद कि खेसारी लाल ने उन्हें नहीं मारा, शुभांकर मिश्रा उनसे अगला सवाल करते हैं कि आखिर फिर किसने उन्हें मारा था? शुभांकर उनसे ये भी पूछते हैं कि क्या वो उस शख्स का नाम बताना चाहेंगी? इसके जवाब में काजल का अंदाज काफी गंभीर नजर आता है. वो कहती हैं कि जब उन्होंने इतनी हिम्मत जुटाई है और अपने लिए लड़ने का फैसला किया है, तो वो उस इंसान का नाम भी लेंगी. काजल की इस बात ने प्रोमो में जबरदस्त सस्पेंस पैदा कर दिया है. हालांकि अभी तक सामने आए प्रोमो में उस शख्स का नाम नहीं बताया गया है.

पहले बयान के बाद खेसारी लाल पर उठे थे सवाल

काजल राघवानी के पिछले बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखने को मिली थी. एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते के दौरान किन हालातों का सामना किया, इस बारे में बात करते हुए मारपीट का जिक्र किया था. काजल ने जिस तरह अपने पुराने रिश्ते में तकलीफ और संघर्ष की बात कही, उसके बाद लोगों ने उनके बयान को खेसारी लाल यादव से जोड़ना शुरू कर दिया. इसकी वजह ये भी थी कि काजल और खेसारी का रिश्ता भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चर्चित रहा है. दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ नजर आए थे और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. यही कारण है कि जब काजल ने अपने पुराने रिश्ते में मारपीट की बात कही तो लोगों का ध्यान सीधे खेसारी की तरफ चला गया. लेकिन अब काजल ने खुद ये साफ कर दिया है कि खेसारी लाल यादव ने उनके साथ मारपीट नहीं की थी.

ये भी पढ़ें: ‘हम फेक कपल…’, गौरव खन्ना संग रिश्ते पर आकांक्षा चमोला ने तोड़ी चुप्पी, साथ रहने को लेकर कही ऐसी बात

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें