
तापसी पन्नू और कंगना रनौत
Tapsee Pannu On Feud With Kangana Ranaut: कंगना रनौत और तापसी पन्नू दोनों ही बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं. दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक दूसरे को लेकर विवाद की वजह से भी चर्चा में रहते हैं. दोनों एक्ट्रेसेस के बीच जुबानी जंग चलती रहती है. अब एक बार फिर से तापसी से कंगना के साथ विवाद को लेकर सवाल हुआ है, जिसके जवाब में तापसी ने इस झगड़े को खत्म करने के तरीके पर बात की.
तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं. 25 अगस्त को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ. ट्रेलर रिलीज इवेंट में ही तापसी से कंगना को लेकर सवाल हुआ. पैपराजी ने उनसे पूछा कि आपके और कंगना के बीच वॉर ऑफ वर्ड्स चालू है, आपने उनके माता-पिता पर भी टिप्पणी की है, तो आप इस बारे में क्या कहेंगी.
कैसे खत्म होगा झगड़ा?
इसपर तापसी पन्नू ने कहा, “मैं इतना कहना चाहूंगी कि हर बार क्यों ये आदमी ऐसा सवाल पूछता है, दो औरतों को. आपको आज मौका मिला. आप खत्म क्यों नहीं होने देते ये बात. कोई जब हम दोनों से ये वाला सवाल पूछना बंद करेगा न, तब ये मामला भी खत्म हो जाएगा.” यानी तापसी ने झगड़ा खत्म करने का यही तरीका बताया कि जब तक उनसे और कंगना से इस बारे में सवाल पूछना बंद नहीं होगा, तब ये मामला खत्म नहीं हो सकता. तापसी ने आगे पैपराजी से ये भी कहा, “या तो आप लोगों को मजा आ रहा है देखकर, तो सब लगे हुए सेम सवाल पूछने में.”
ये भी पढ़ें-
अक्षय खन्ना की महाकाली में हुई इस एक्टर की एंट्री, फिल्म को लेकर दिया धांसू अपडेट
टेस्ट होगा तो धराइए जाएंगेतेज प्रताप यादव ने पवन सिंह पर ये क्या बोल दिया
‘गांधारी’ रिलीज डेट
बहरहाल, अगर बात तापसी की फिल्म ‘गांधारी’ की करें तो ये पिक्चर 3 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इस पिक्चर को देवाशीष मखीजा ने डायरेक्ट किया है और कनिका ढिल्लों ने इसकी कहानी लिखी है. ट्रेलर रिलीज होने की वजह से तापसी इस फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More