गुस्से में आपा खो बैठे यशस्वी जायसवाल, श्रीलंकाई गेंदबाज के साथ हुई लड़ाई, बीच में आकर करना पड़ा दोनों को अलग, वीडियो वायरल
Yashasvi jaiswal: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जब आउट होकर लौट रहे थे, तब वह गेंदबाज से भिड़ गए, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
Yashasvi jaiswal: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जब आउट होकर लौट रहे थे, तब वह गेंदबाज से भिड़ गए, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/23/yashasvi-jaiswal-2026-08-23-11-48-41.jpg)
यशस्वी जायसवाल
Yashasvi jaiswal: श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैकी में खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अच्छी शुरुआत को भुना नहीं पाए और 45 रन बनाकर आउट हो गए. मगर, आउट होने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे, तब वह असिथा फर्नांडो से भिड़ गए, जिसके बाद से ही चारों तरफ इसी की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर भी यशस्वी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. अब सवाल उठता है कि क्या आईसीसी यशस्वी की इस हरकत पर कोई एक्शन लेगा?
यशस्वी जायसवाल 45 रन पर हुए आउट
श्रीलंका के सामने ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल काफी अच्छे दिख रहे थे और वह क्रीज पर सेट हो चुके थे. वह काफी अच्छे दिख रहे थे. तभी असिथा फर्नांडो ओवर लेकर आए, जिसमें यशस्वी जायसवाल ने बैक टू बैक 3 चौके लगाए, लेकिन फिर गेंदबाज ने वापसी की और आखिरी गेंद पर जायसवाल को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
राउंड द विकेट से डाली गई गेंद अंदर की ओर मुड़ी. यशस्वी जायसवाल ने ऑफ-साइड की तरफ शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी हिस्से से लगकर स्टंप्स पर जा लगी. इस तरह जायसवाल 53 गेंद पर 45 रन बनाए, जिसमें 9 चौके लगाए.
OUT होने के बाद आपा खो बैठे यशस्वी जायवाल
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 23, 2026
असिथा फर्नांडो के ओवर में 3 बैक टू बैक चौके लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल आखिरी गेंद पर आउट हो गए. जब यशस्वी पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तब गेंदबाज अपनी टीम के साथ विकेट का जश्न मना रहा था. पहले तो बोल्ड होने के बाद यशस्वी आराम से पवेलियन की तरफ जा रहे थे.
तभी उन्हें आउट करने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने उन्हें कुछ कह दिया, जिसे सुनकर यशस्वी तिलमिलाए और उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर जवाब दिया और असिथा की ओर बढ़े. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि वो अपने हेड से हेड टकराने लगे. हालांकि, मुद्दा बढ़ने से पहले श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी कामिंदु मेंडिस ने बीच में आकर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया और यशस्वी को वापस पवेलियन की ओर भेजा. इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या यशस्वी जायसवाल को ICC देगी सजा?
कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल अपना आपा खो बैठे. अब सवाल उठता है कि क्या आईसीसी यशस्वी जायसवाल पर एक्शन लेगी? क्या उनपर बैन लगेगा? दरअसल, आईसीसी नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर या लापरवाही से विपक्षी खिलाड़ी के हेलमेट/सिर से अपना सिर या हेलमेट भिड़ाता है, तो यह ICC के Code of Conduct के Article 2.12 — “inappropriate physical contact” के तहत आ सकता है.
ICC गंभीरता तय करते समय यह देखती है कि संपर्क जानबूझकर था या नहीं, कितना जोर लगा, उससे चोट लगी या नहीं और घटना को टाला जा सकता था या नहीं. गौर करने वाली बात है कि यशस्वी ने जानबूझकर ही असिथा फर्नांडो से हेलमेट भिड़ाया. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि आईसीसी इस मामले पर क्या एक्शन लेता है. आपको बता दें, इस मामले में मैच रैफरी की अहम भूमिका होगी.
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया की जीत से WTC प्वॉइंट्स टेबल में फेरबदल, टीम इंडिया को भी हुआ फायदा, जानें अब कहां पहुंची कौन सी टीम