दिल्ली-भोपाल शताब्दी ट्रेन में एक्सपायर्ड ब्रेड परोसे जाने पर आईआरसीटीसी ने कैटरर पर जुर्माना लगाया

Published on 12 जुल॰ 2026

दिल्ली-भोपाल शताब्दी ट्रेन में एक्सपायर्ड ब्रेड परोसे जाने पर आईआरसीटीसी ने कैटरर पर जुर्माना लगाया

दिल्ली-भोपाल शताब्दी ट्रेन में एक्सपायर्ड ब्रेड परोसे जाने पर आईआरसीटीसी ने कैटरर पर जुर्माना लगाया

दिल्ली-भोपाल शताब्दी ट्रेन में एक्सपायर्ड ब्रेड परोसे जाने पर आईआरसीटीसी ने कैटरर पर जुर्माना लगाया

author-image

IANS

12 Jul 2026

18:35 IST

New Update

Expired bread served on Delhi-Bhopal Shatabdi, IRCTC penalises caterer, orders inquiry

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। शनिवार को नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायर्ड ब्रेड परोसे जाने के बाद भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने एक कैटरिंग सेवा प्रदाता पर जुर्माना लगाया है।

यह घटना ट्रेन नंबर 12002 में हुई, जिसे दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है। इसमें 74 यात्रियों को पैकेटबंद ब्रेड परोसी गई, जिस पर 10 जुलाई, 2026 की उपयोग की अंतिम तिथि लिखी थी। बताया जाता है कि कई यात्रियों ने एक्सपायरी डेट पता चलने से पहले ही ब्रेड खा ली।

यह मामला तब सामने आया जब एक यात्री ने ब्रेड के पैकेट की जांच की और उस पर छपी एक्सपायरी डेट देखी। इस जानकारी के बाद अन्य यात्रियों ने भी अपने खाने के पैकेट की जांच की, जिसके बाद कई शिकायतें दर्ज की गईं। एक्सपायर्ड ब्रेड के पैकेट दिखाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आईआरसीटीसी ने कहा कि उसने मामले को गंभीरतापूर्वक लिया है और नाश्ता उपलब्ध कराने वाले खानपान सेवा प्रदाता पर भारी जुर्माना लगाया है।

रेलवे खानपान निकाय ने कहा कि दोषी पाए गए कर्मचारियों को तत्काल सेवा से हटा दिया गया है। उसने खानपान एजेंसी को यह भी निर्देश दिया है कि सेवा कर्मी यात्रियों को परोसने से पहले प्रत्येक पैकेटबंद खाद्य पदार्थ की समाप्ति तिथि की जांच अवश्य करें।

आईआरसीटीसी ने आगे कहा कि उसने घटना की जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि गुणवत्ता जांच के बावजूद समाप्त हो चुके खाद्य पदार्थ कैसे परोसे गए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में आईआरसीटीसी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। सेवा प्रदाता पर भारी जुर्माना लगाया गया है। दोषी कर्मचारियों को तत्काल सेवा से हटा दिया गया है।

आगे कहा गया कि सेवा प्रदाता को यह भी सख्त निर्देश दिया गया है कि सभी सेवा कर्मचारी यात्रियों को परोसने से पहले सभी उत्पादों की समाप्ति तिथि की जांच अवश्य करें।

उपलब्ध नवीनतम जानकारी के अनुसार, प्रभावित यात्रियों में किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी प्रतिकूल प्रभाव की आधिकारिक तौर पर कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। आईआरसीटीसी ने कहा कि वह जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगा और ट्रेनों में भोजन की गुणवत्ता और यात्री सुरक्षा बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

–आईएएनएस

एमएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.