बारिश की वजह से बदला मैच का पूरा गणित, सेशन की टाइमिंग भी हुई चेंज, जानिए कितने बजे तक होगा दिन का खेल

Published on 15 अग॰ 2026

बारिश की वजह से बदला मैच का पूरा गणित, सेशन की टाइमिंग भी हुई चेंज, जानिए कितने बजे तक होगा दिन का खेल

Sri Lanka vs India 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच के पहले दिन की टाइमिंग बारिश के बाद बदल गई हैं. अब कौन सा सेशन कितने बजे तक खेला जाएगा जानिए...

Sri Lanka vs India 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच के पहले दिन की टाइमिंग बारिश के बाद बदल गई हैं. अब कौन सा सेशन कितने बजे तक खेला जाएगा जानिए...

author-image

New Update

Sri Lanka vs India 1st Test

Sri Lanka vs India 1st Test Photograph: (x/bcci)

Sri Lanka vs India 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में बारिश की बजह से खेल में खलल पड़ा और इसके साथ ही मैच की टाइमिंग भी बदल गई है. अब दिन का खेल कब तक खेला जाएगा और किस सेशन की टाइमिंग कितनी रहेगी. हम आपको आज इस सबके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं. बता दें कि, इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. भारतीय क्रिकेट टीम ने लंच ब्रेक तक 21 ओवर में 1 विकेट खोकर 101 रन बना लिए थे. 

इस मुकाबले में लंच ब्रेक के बाद बारिश ने दस्तक दी, जिसके बाद खेल को रोक दिया गया और मैदान पर कवर्स आ गए. मैदान पर खूब बारिश हुई, जिसके चलते खेल में देरी हुई. इसके बाद जब बारिश रुक गई तौ मैदान पर मौजूद कवर्स हटाए गए और मैदान को खेलने लायक बनाया गया. इस सब में काफी समय बर्वाद हुआ, जिसके चलते मैच रेफरी और अंपायरों को मैच की टाइमिंग में बदलाव करने पड़ गए. 

— BCCI (@BCCI) August 15, 2026

मैच की टाइमिंग में हुए बदलाव

बारिश के बाद भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की टाइमिंग में बदलाव हुए हैं. अब 2 बजे से खेल शुरू होगा. ये खेल लंच के बाद का होगा. इस मैच में जो चाय ब्रेक दोपहर 3:50 से लेकर 4:10 तक होगा. इसेक बाद तीसरे सेशन का अंत यानी पहले दिन के खेल का अंत 6:00 होगा, जो पहले जल्दी होने वाला था.

𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲 𝗳𝗿𝗼𝗺 𝗚𝗮𝗹𝗹𝗲

Play to resume at 2.00 PM (Local Time & IST).

Tea Time: 03.50 PM-4.10 PM (Local Time & IST).

Close of Play on Day 1: 6.00 PM (Local & Time & IST).

Updates ▶️ https://t.co/lvhMAEnh5T#TeamIndia | #SLvIND

— BCCI (@BCCI) August 15, 2026

आज के दिन 86 ओवर फेंकने का लक्ष्य है. ऐसे में 27 ओवर लंच तक हो चुके थे. अब पूरे दिन के खेल में 59 ओवर और डालने की संभावना है. ऐसा होगा या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा. पहले दिन का खेल 5 बजे तक खत्म होने की उम्मीद थी. अब खेल को बारिश के चलते 1 घंटे तक बढ़ा दिया है.

— BCCI (@BCCI) August 15, 2026

अब तक के खेल पर डालें एक नजर

भारत के लिए इस मुकाबले में पारी की शुरुआत करने के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल आए. भारत को पहला झटका यशस्वी के रूप में लगा. यशस्वी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 37 बॉल में 5 चौकों के साथ 32 रनों की पारी खेली. इस समय भारत के लिए केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी कर रहे हैं. राहुल 34 और पडिक्कल 40 रन बनाकर नाबाद बने हुए हैं. अब तक भारतीय क्रिकेट टीम ने 30 ओवर में 1 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं.

ये भी पढ़ें : 'उनसे बेहतर कोई नहीं है...' रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप खेलने पर नवदीप सैनी का बयान वायरल, अफवाहों पर किया रिएक्ट

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें