'हमने इस बारे में बता दिया...' जान से मारने की धमकी पर सौरव गांगुली का पहला रिएक्शन हुआ वायरल, जानिए क्या कहा?
Sourav Ganguly : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उनको और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की मिली धमकी पर बड़ा बयान दिया है.
Sourav Ganguly : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उनको और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की मिली धमकी पर बड़ा बयान दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/14/sourav-ganguly-2026-08-14-20-13-23.jpg)
Sourav Ganguly Photograph: (ani)
Sourav Ganguly : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली थी. उनको हाल ही में चिट्ठी के जरिए एक अज्ञात शख्स द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस मामले पर अब सौरव गांगुली का पहला रिएक्शन सामने आया है. पूर्व भारतीय क्रिकेट सौरव गांगुली कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में एक आईटेक एप्पल प्रीमियम पार्टनर स्टोर का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की और इस मुद्दे पर अपनी राय रखी. इसके साथ ही उन्होंने मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में शामिल नहीं किए जाने के मामले पर भी अपना रिएक्शन दिया है.
सौरव गांगुली का जान से मारने की धमकी पर बयान
सौरव गांगुली ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि, 'इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और बाद में सब सही हो जाता है. इस बार भी ऐसा ही होगा. हमने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है और वह इस पर कार्रवाई कर रहे हैं. उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में सख्त कदम उठाएगी और उनके पास पर्याप्त सुरक्षा मौजूद है'.
Kolkata, West Bengal: On receiving a threat message, Former cricketer Sourav Ganguly says, "We have informed the police about it. We have reported it to the police. I am sure the police will sort it out. The number is from here... Hopefully, the police will do the needful..." pic.twitter.com/huVTYWyPXX
— IANS (@ians_india) August 14, 2026
जानिए क्या था पूरा मामला
दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्षत सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी चिट्ठियों के द्वारा मिली थी. उन्हों कोरियर कर चिट्ठी भेजी गई थी. इस बारे में गांगुली की निजी सचिव ने ठाकुपरपुकर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.
भारत के पूर्व क्रिकेटर को पिछले कई महीनों से कोई अनजान शख्स लगातार गांगुली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों वाली चिट्ठी भेज रहा था. उसने सौरव और डोना के खिलाफ नफरत भरी बातें लिखने के साथ-साथ उन्हें और उनके लिए काम करने वालों को जान से मारने की धमकी दी थी.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: On receiving threats, Former Indian cricket captain Sourav Ganguly says, "We have reported it to the police. I am sure the police will sort it out. The number (phone number from which he received threats) is from here... Hopefully, the police will… pic.twitter.com/p0r3tLxwJm
— ANI (@ANI) August 14, 2026
मोहम्मद शमी को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बयान
गांगुली ने कहा कि, 'शमी ने भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. शमी की भारतीय टीम में वापसी होगी या नहीं, यह बात तो सिलेक्टर्स ही बता पाएंगे. बंगाल की ओर से खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में शमी का प्रदर्शन लाजवाब रहा था'.
— ICC (@ICC) July 2, 2019
आपको बता दें कि, मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले उनकी टीम में वापसी की खबरें कई बार सामने आ रही हैं लेकिन उनकी में कितनी सच्चाई है. इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है. शमी ने भारत की जर्सी में अपना आखिरी मुकाबला मार्च 2025 में खेला था. चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी टीम का हिस्सा रहने के बाद शमी को टीम में वापस नहीं लिया गया. तब से वो भारतीय क्रिकेट टीम में आने का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें :IND vs SL : भारत के खिलाफ किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी श्रीलंका, जानिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें