गुड़गांव में है विराट-अनुष्का का करोड़ों का आलीशान बंगला, अंदर का डिजाइन देख कहेंगे- ये घर है या लग्जरी रिसॉर्ट?

Published on 13 अग॰ 2026

Image

Virat Kohli House in Gurgaon

Virat Kohli Anushka Sharma Gurgaon House: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जिंदगी भले ही इन दिनों कैमरों से दूर रहती हो। लेकिन उनकी प्रॉपर्टीज अक्सर लोगों की दिलचस्पी का कारण बन जाती हैं। गुरुग्राम के पॉश डीएलएफ फेज-1 में मौजूद विराट का बंगला भी ऐसा ही है। रिपोर्ट्स में इस घर की कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई जाती है।

लेकिन इस घर की कहानी सिर्फ कीमत पर खत्म नहीं होती। अंदर की तस्वीरों और सामने आई जानकारियों को देखें तो इसका डिजाइन पारंपरिक बड़े बंगले से काफी अलग है। कहीं ज्योमेट्रिक शेप्स नजर आते हैं, तो कहीं लकड़ी, कांच और मार्बल का ऐसा मेल है जो पूरे घर को मॉडर्न और शांत लुक देता है। विराट-अनुष्का विदेश जाने से पहले इसी घर में रहते थे, अब इस घर में उनके पेरेंट्स और परिवार वाले रहते हैं।

बाहर से मॉडर्न, अंदर से काफी क्लासिक

इस बंगले की वास्तुकला में बड़े ज्योमेट्रिक बॉक्स जैसे आकार और खुली जगहों का इस्तेमाल किया गया है। अंदर न्यूट्रल रंगों, लकड़ी के काम और मार्बल का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। काले और सफेद रंग के फर्श का पैटर्न घर को थोड़ा आर्ट-डेको जैसा एहसास देता है। दिलचस्प बात यह है कि इतनी भव्यता के बावजूद घर का माहौल सिर्फ दिखावे वाला नहीं लगता। लकड़ी के टच और सॉफ्ट इंटीरियर इसे काफी सिंपल और कम्फर्टेबल फील देते हैं।

Virat Kohli Anushka Sharma House

Virat Kohli Anushka Sharma House

सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है ‘हैंगिंग पूल’

अब आते हैं उस हिस्से पर, जिसने इस घर को बाकी सेलिब्रिटी होम्स से अलग पहचान दी है। बंगले में बना हैंगिंग स्विमिंग पूल इसका सबसे अट्रैक्टिव फीचर बताया जाता है। पूल का डिजाइन ऐसा है कि यह सामान्य जमीन पर बने स्विमिंग पूल से काफी अलग दिखाई देता है। इसके आसपास गार्डन और खुली जगह भी घर को एक रिसॉर्ट जैसा लुक देती है।

जिम से लेकर आराम के हर इंतजाम

विराट के इस घर में सिर्फ दिखावे की लग्जरी नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। घर में मॉडर्न जिम है, जहां फिटनेस पर फोकस किया जा सकता है, वहीं आराम और एंटरटेनमेंट के लिए भी अलग स्पेस बनाए गए हैं। करीब 80 करोड़ रुपये की कीमत वाला यह बंगला अपने खास डिजाइन की वजह से भी चर्चा में रहता है। यहां बड़ी और खुली जगहों के साथ प्राइवेसी का ध्यान रखा गया है। यानी घर को सिर्फ महंगा बनाने के बजाय ऐसा रखा गया है, जहां परिवार आराम से समय बिता सके।

Avni Bagrola

अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Lifestyle

End of Article