दुनिया
ट्रंप के ‘होर्मुज पर पूरा कंट्रोल’ वाले दावे को ईरान ने किया खारिज; कहा- अभी भी बंद है जलमार्ग, शर्तें माने बिना नहीं खुलेगा
- Edited by: पूजा कुमारी
- Updated Aug 13, 2026, 05:47 AM IST
ईरान ने ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका के “पूर्ण नियंत्रण” के दावे को खारिज किया है। ईरान का कहना है कि जलडमरूमध्य अभी बंद है और उसकी शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा।
![]()
होर्मुज जलडमरूमध्य (File Photo)
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका के “पूर्ण नियंत्रण” की बात कही थी। ईरान का कहना है कि अमेरिकी अधिकारियों के बार-बार किए जा रहे दावों से जमीनी हकीकत नहीं बदलती और जलमार्ग अभी भी बंद है।
ईरान के फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण (PGSA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, "अमेरिकी अधिकारियों के दावों से सच नहीं बदलता,होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है और जब तक ईरान की शर्तें स्वीकार नहीं की जातीं, इसे नहीं खोला जाएगा।"
ट्रंप का दावा -अमेरिका का स्टील वॉल की तरह पूर्ण नियंत्रण
ईरान का यह कड़ा जवाब राष्ट्रपति ट्रंप के 'ट्रुथ सोशल' (Truth Social) पर आए उस बयान के कुछ ही घंटों बाद आया है जिसमें उन्होंने लिखा था कि अमेरिका का इस जलमार्ग पर पूरी तरह नियंत्रण है और वह इसे बनाए रखेगा। ट्रंप ने अमेरिका की नौसैनिक उपस्थिति को 'स्टील की दीवार' (Wall of Steel) बताते हुए दावा किया कि ईरान इसके खिलाफ कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि ईरान का सैन्य ढांचा बुरी तरह तबाह हो चुका है। ट्रंप ने लिखा, "उनके पास सिर्फ फेक न्यूज और 300% महंगाई बची है! ईरान केवल बातें करता है, कार्रवाई नहीं। वह अब मिडिल ईस्ट का दादा (Bully) नहीं रहा। अल्हम्दुलिल्लाह!"
![]()
पूजा कुमारीauthor
पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- World
End of Article