राम मंदिर चढ़ावा मामला: कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस के सवाल, पूर्व मंत्री बोले- ट्रस्ट भंग कर नया बनाया जाए - Shimla News

Published on 11 जुल॰ 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की कार्यसमिति के सदस्य पवन कुमार बंसल ने शनिवार को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा क

.

पूर्व मंत्री ने इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच, ट्रस्ट के पुनर्गठन और चढ़ावे के फोरेंसिक ऑडिट की मांग की। साथ ही कांग्रेस ने इस मुद्दे पर देशभर में शांतिपूर्ण अभियान चलाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम करोड़ों भारतीयों की आस्था के केंद्र हैं और राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार दान दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के गठन में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं इसकी घोषणा की थी। ऐसे में ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सामने आने के बाद केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।

उन्होंने कहा कि मामले में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि शीर्ष स्तर तक जवाबदेही तय होनी चाहिए। कांग्रेस की मांग है कि जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए, ताकि लोगों की धार्मिक आस्था और जांच की निष्पक्षता दोनों बनी रहें।

चढ़ावे और दान का फोरेंसिक ऑडिट कराया जाए: बंसल

बंसल ने आरोप लगाया कि चढ़ावे से जुड़े कथित गबन, फर्जी रसीदों और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि चढ़ावे और दान का फोरेंसिक ऑडिट कराया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर परिसर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था से जुड़े नियमों में भी कथित तौर पर बदलाव किए गए।

पुराना ट्रस्ट भंग कर नया बनाया जाए: कांग्रेस

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग कर नया ट्रस्ट बनाया जाना चाहिए। उनके अनुसार नए ट्रस्ट में गैर-राजनीतिक व्यक्तियों, शंकराचार्यों और प्रमुख धार्मिक संतों को शामिल किया जाए तथा सरकार और राजनीतिक दलों का हस्तक्षेप समाप्त किया जाए।

पूरे देश में लोकतांत्रिक तरीके से इस मामले को उठोगी कांग्रेस

बंसल ने घोषणा की कि कांग्रेस इस मुद्दे को देशभर में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से उठाएगी। राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा लोगों को कांग्रेस के आरोपों और मांगों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है और भगवान राम को किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का प्रतीक मानती है।